फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Himachal Mandi union health minister jp nadda aadarsh village lacks basic facilities

केंद्रीय मंत्री के आदर्श गांव के हैं ये हाल, न सड़कें और न ही शौचालय

Sat, 12 Aug 2017 03:04 PM IST
कमलेश रतन भारद्वाज/अमर उजाला, डैहर (मंडी)
कमलेश रतन भारद्वाज/अमर उजाला, डैहर (मंडी) Updated Sat, 12 Aug 2017 03:04 PM IST
विज्ञापन
Himachal Mandi union health minister jp nadda aadarsh village lacks basic facilities

एक तरफ सरकारें संपूर्ण स्वच्छता अभियान और हर घर में शौचालय सुविधा के लिए करोड़ों खर्च कर योजनाएं चला रही हैं। दूसरी ओर, केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा के आदर्श गांव डैहर में सार्वजनिक शौचालय तक की सुविधा नहीं है। यहां आने वाले लोग खुले में शौच करने को विवश हैं। मंडी और बिलासपुर की सीमा पर सटा यह गांव उप तहसील मुख्यालय भी है।

विज्ञापन


केंद्रीय मंत्री ने फरवरी 2016 में इस गांव को गोद लिया है। करीब डेढ़ वर्ष बाद भी नड्डा के आदर्श गांव में न तो सार्वजनिक शौचालय की सुविधा है और न ही पार्क और पार्किंग। मुख्य सड़क पर भी ड्रेनेज नाम की कोई चीज नहीं है। इससे बरसात में पानी दुकानों और घरों में घुसता है।
विज्ञापन


आदर्श गांव के सीएचसी में 24 घंटे स्वास्थ्य सुविधा नहीं है। सीएचसी रात के वक्त एक नर्स और चौकीदार के हवाले होती है। विकास के नाम पर यहां 22 स्ट्रीट लाइटें ही लगी हैं। विधायक निधि से सार्वजनिक शौचालय का निर्माण किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


लेकिन यह कार्य भी कई माह से ठप पड़ा है। उधर, बीडीओ सुंदरनगर बशीर खान ने कहा कि 22 स्ट्रीट लाइटें डैहर में लगा दी गई हैं। इसके अलावा 25 लाख पांच विकास कार्यों के लिए मिले हैं। इन कार्यों को जल्द शुरू किया जाएगा।

ड्रेनेज नाम की सुविधा तक नहीं

Himachal Mandi union health minister jp nadda aadarsh village lacks basic facilities

समय : 12:55। ग्राम पंचायत मुख्यालय डैहर। पंचायत प्रधान और सचिव पंचायत में लोगों के जनहित के कार्य निपटाने में लगे हैं। पंचायत भवन सुंदरनगर-त्रिफालघाट सड़क से सटा है। इस सड़क पर ड्रेनेज नाम की सुविधा तक नहीं है। इससे सड़क का पानी पंचायत के प्रांगण में घुसता है। सड़क बदहाल है। 

कारण है यहां फोरलेन निर्माण कंपनी की ओर से सड़क को दुरुस्त न करना। समय: 01:20। स्थान उप तहसील मुख्यालय डैहर सड़क। बदहाल सड़क पर न निकासी नाली है न अरसे से टारिंग हुई है। यहां उप तहसील होने के चलते लोगों का काफी आना-जाना है। इस सड़क पर सभी विभागीय कार्यालय और बैंक स्थित है। 

सड़क दुरुस्त न होने से दुकानदारों और लोगों में रोष है।  समय 02:00। स्थान लोअर चौक डैहर। यहां बिलासपुर, बरमाणा तथा कंदरौर के लिए बसें लेने के लिए लोग रुकते हैं। चौक से महज 40 मीटर की दूरी एक बुजुर्ग खुले में शौच कर रहे हैं। 

उम्र करीब 70 वर्ष। पूछने पर कहा, बिलासपुर जा रहा हूं। बस न मिलने से आधे घंटे से चौक पर खड़ा था। शौचालय सुविधा न होने से खुले में शौच करना पड़ता है। सुना है नड्डा ने डैहर को गोद लिया है, लेकिन यह तो वही पुराना गांव है जैसा वर्षों पहले था। 

अधिकारी, कर्मचारी बरत रहे कोताही: मनोहर लाल

Himachal Mandi union health minister jp nadda aadarsh village lacks basic facilities

व्यापार मंडल डैहर के प्रधान मनोहर लाल ने कहा कि केंद्रीय मंत्री यहां दौरा कर लाखों रुपये देने की घोषणा कर गए थे। अधिकारियों और कर्मचारियों की कोताही से यहां अभी स्ट्रीट लाइटें लगने के अलावा कोई कार्य नहीं हुआ है। 

न शौचालय, न पार्किंग सुविधा: संजीव
उप तहसील डैहर सड़क पर रेडिमेड की दुकान करने वाले संजीव कुमार ने कहा कि यहां सार्वजनिक शौचालय न होने से परेशानी होती है। पार्किंग सुविधा न होने के कारण सड़क किनारे वाहन खड़े किए जाते हैं। 

24 घंटे इलाज की सुविधा नसीब नहीं: संजय
डैहर निवासी संजय शर्मा ने कहा कि केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री के आदर्श गांव में ही लोगों को 24 घंटे इलाज की सुविधा नहीं है तो बाकी क्षेत्र का क्या होगा। शौचालय न होने से यहां आम लोग और व्यापारी सालों से परेशान हैं।

एक वर्ष में बस स्ट्रीट लाइटें ही लगीं: रमेश
डैहर निवासी रमेश कुमार ने कहा कि सांसद के गांव में न तो पार्किंग सुविधा है और न ही कोई पार्क बना है। गत एक वर्ष में गांव में स्ट्रीट लाइटें लगने के अलावा कोई कार्य नहीं हुआ है। 

पैसा मिलते ही चार विकास कार्य होंगे शुरू : प्रधान
पंचायत प्रधान डैहर ने कहा कि एमपी निधि से यहां पर 22 लाइटें लगाई गई हैं। पांच विकास कार्यों के लिए औपचारिकताएं पूरी कर फाइल बीडीओ कार्यालय भेजी है। पैसा मिलते ही ये कार्य शुरू किए जाएंगे। 

तीन माह पहले जारी किए 25 लाख: नड्डा
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा ने कहा कि डैहर में अभी तक चार लाख रुपये से स्ट्रीट लाइटें लगाई गई हैं। साथ ही तीन माह पहले पांच विकास कार्यों के लिए लगभग 25 लाख की राशि जारी की गई है। 

एमपी लैड का पैसा गैप फिलिंग के लिए दिया जाता है। प्रशासन से इस तरह की रिपोर्ट नहीं मिली है कि यहां शौचालय नहीं है। यदि किसी कार्य के लिए पैसे की कमी है तो पैसा जारी किया जाएगा। डीसी से जानकारी जानकारी मांगी जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed