फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   himachal mandi Two died as Alto car fell into gorge

मंडी: 400 फीट गहरी खाई में गिरी आल्टो, दो की मौत

Thu, 17 Aug 2017 12:52 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सुंदरनगर (मंडी)
ब्यूरो/अमर उजाला, सुंदरनगर (मंडी) Updated Thu, 17 Aug 2017 12:52 PM IST
विज्ञापन
himachal mandi Two died as Alto car fell into gorge

सड़क हादसों में दो लोगों की मौत हो गई है। जबकि, एक गंभीर रूप से घायल हो गया है। घायल को उपचार के लिए यहां के नागरिक अस्पताल में लाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसकी नाजुक हालत को देखते हुए चिकित्सकों ने उसे मंडी स्थित जोनल अस्पताल के लिए रेफर कर दिया है।

विज्ञापन


पुलिस ने दोनों मामलों में प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार पहला हादसा निहरी पुलिस चौकी के तहत चरखड़ी गांव के निकट हुआ। यहां मंगलवार रात करीब आठ बजे एक कार (एचपी31बी/4384) करीब चार सौ फुट नीचे ढांक में लुढ़क गई।
विज्ञापन


हादसे में कार में सवार दौलत राम (43) पुत्र गोवर्धन राम निवासी बाढू और नेत्र चंद (46) पुत्र ओम प्रकाश निवासी चरखड़ी के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि वह वन विभाग में कार्यरत था।
विज्ञापन
विज्ञापन


हादसे की सूचना मिलते ही बाढू रोहांडा पंचायत के उप प्रधान हरी सिंह अन्य लोगों के साथ मौके पर पहुंचे तथा उन्होंने दोनों को ढांक से निकाल कर उपचार के लिए पांगणा अस्पताल भेजा।

यहां जांच के उपरांत चिकित्सकों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। दोनों के शवों का निहरी सामुदायिक अस्पताल में पोस्टमार्टम करवा कर परिजनों को सौंप दिया गया है।

तहसीलदार निहरी जगदीश चंद शर्मा ने बताया प्रशासन की ओर से मृतकों के परिजनों को फौरी सहायता के रूप में 10-10 हजार की राशि प्रदान की गई है।

इधर, जिला भाजपा के अध्यक्ष राकेश जस्वाल ने हादसे पर शोक जताते हुए शोकाकुल परिवारों के प्रति संवेदना प्रकट की है। दूसरा हादसा यहां बुधवार सुबह करीब 10 बजे कांगू के निकट हुआ।

जहां सब्जी के खाली क्रेट लेकर कुल्लू की ओर जा रही जीप (पीबी22के/1974) मोड़ काटते समय ढांक में करीब 200 फीट नीचे खाई में लुढ़क गई।

हादसे में जीप में सवार एक व्यक्ति गले पर चोट लगने से गंभीर रूप से घायल हो गया है। उसे उपचार के लिए नागरिक अस्पताल सुंदरनगर लाया गया, जहां से उसे मंडी स्थित जोनल अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया है। घायल की हालत नाजुक बनी हुई है।


हादसे के बाद से जीप चालक मौके से फरार है। जबकि, घायल की शिनाख्त नहीं हो पाई है। डीएसपी तरनजीत सिंह ने बताया कि पुलिस ने दोनों हादसों की प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed