17 घंटे से मलबे में दबी है बस, 47 लोग थे सवार, अब दम तोड़ने लगी जिंदगी
हिमाचल के मंडी जिले में पठानकोट-मंडी नेशनल हाइवे पर पहाड़ दरकने से एचआरटीसी की बस मलबे में दब गई है। हादसा शनिवार देर रात 12 बजे के करीब हुआ। बताया जा रहा है कि कि बस में करीब 47 लोग सवार थे। 17 घंटे बीत चुके हैं लेकिन अब तक बस का कोर्ठ पता नहीं चल पाया है।
अब मलबे में दबी जिदंगी दम तोड़ने लगी है। एनएच पर उरला- जोगिंद्रनगर के पास कोटकरूपी में रात के अंधेरे में पहाड़ी दरकी और अपने साथ यात्रियों से भरी दो बसों सहित कई अन्य वाहनों को भी ले गई। अब तक 14 शव बरामद किए जा चुके हैं।
सेना और पुलिस की टीमें रेस्कयू में जुटी
50 के दबे होने की आशंका है। मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने कहा कि वे खुद मौके का जायजा लेने जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि सेना और पुलिस की टीमें रेस्कयू में लगी हुई हैं।
प्रशासन की तरफ से हेल्पलाइन नंबर भी जारी किए गए हैं। स्थानीय लोग भी रेस्कयू में मदद कर रहे हैं। शनिवार रात पहाड़ी से मलबा गिरा और कई वाहनों को अपने साथ दूर तक ले गया।