फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   himachal mandi bus hit car two died

मंडी: कार-बस की टक्कर में दो पर्यटकों की मौत, एक घायल

Sun, 08 Oct 2017 09:08 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नगवाईं (मंडी)
ब्यूरो/अमर उजाला, नगवाईं (मंडी) Updated Sun, 08 Oct 2017 09:08 AM IST
विज्ञापन
himachal mandi bus hit car two died
सड़क हादसा - फोटो : ani

मनाली-चंडीगढ़ नेशनल हाईवे पर थलौट के समीप कार और बस की टक्कर में चंडीगढ़ के दो पर्यटकों की मौत हो गई है। जबकि, एक गंभीर रूप से घायल हो गया है। जिसे नगवाईं अस्पताल से कुल्लू अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया है। मृतक पर्यटकों की पहचान नहीं हो पाई है।

विज्ञापन


थलौट के पास कार और सरकारी बस की टक्कर हो गई। परिवहन निगम की बस मनाली से चंडीगढ़ की तरफ जा रही थी और पर्यटक कार चंडीगढ़ से मनाली की तरफ जा रही थी। थलौट के समीप मोड़ के पास दोनों वाहनों में जारेदार टक्कर हो गई। जिसमें घायल तीन पर्यटकों को पहले नगवाईं अस्पताल पहुंचाया गया।
विज्ञापन


जहां पर एक ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। जबकि दो घायलों को कुल्लू अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। जहां पर इलाज के दौरान दूसरे व्यक्ति ने दम तोड़ दिया। इस हादसे में घायल तीसरे व्यक्ति का कुल्लू अस्पताल में इलाज चल रहा है। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घायलों को नजदीकी अस्पताल में 108 एंबुलेंस से पहुंचाया।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस हादसे में मृतक व घायलों की पहचान कर रही है। सभी पर्यटक चंडीगढ़ के रहने वाले हैं। थाना प्रभारी औट अजय कुमार ने हादसे की पुष्टि की है। उन्होंने कहा कि अभी तक मृतकों की पहचान नहीं हो सकी है। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है।

दो बाइकों में टक्कर, युवक की मौत

himachal mandi bus hit car two died

गगरेट (ऊना)। दियोली गांव में दो बाइकों की जबरदस्त टक्कर में एक युवक की दर्दनाक मौत हो गई। मृतक की पहचान घनारी गांव के मुकेश के रूप में हुई। मुकेश क्षेत्र के ही एक निजी उद्योग में कार्यरत था। वह ड्यूटी देने के बाद बाइक से घर लौट रहा था। दियोली के पास सामने से आ रही बाइक से जोरदार टक्कर हो गई।

हादसे में मुकेश बुरी तरह से लहूलुहान हो गया। घटना के बाद उसे 108 एंबुलेंस की मदद से क्षेत्रीय अस्पताल ऊना पहुंचाया। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना के दौरान अन्य बाइक सवार मौके से फरार हो गए।

लेकिन स्थानीय लोगों ने उनके बाइक को जब्त कर लिया। पुलिस ने फरार युवकों की धरपकड़ को जांच शुरू कर दी है। डीएसपी अंब अजय राणा ने बताया कि पुलिस ने मामले के संदर्भ में आगामी कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed