हिमाचल: शिमला में महात्मा गांधी व लाल बहादुर शास्त्री को किया याद; राज्यपाल, सीएम सहित अन्य ने दी श्रद्धांजलि
राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ला, सीएम सुखविंद्र सिंह सुक्खू और नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी व पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री को उनकी जयंती पर श्रद्धांजलि दी।
विस्तार
हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल, सीएम सुखविंद्र सिंह सुक्खू और नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी व पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री को उनकी जयंती पर श्रद्धांजलि दी। नेताओं ने शिमला के रिज मैदान पर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर उनके अद्वितीय योगदान और महान व्यक्तित्व को याद करते हुए श्रद्धासुमन अर्पित किए। सीएम सुक्खू ने कहा कि दोनों महापुरुष हमें सत्य, अहिंसा, सरलता और देशभक्ति की अमूल्य सीख देते हैं। महात्मा गांधी ने अपने अहिंसात्मक आंदोलन से भारत को स्वतंत्रता की राह दिखाई और लाल बहादुर शास्त्री ने 'जय जवान, जय किसान' के नारे से देश के जवानों और किसानों को नई ऊर्जा दी। हम बापू और शास्त्री जी के आदर्शों को अपने जीवन में उतारकर उनके सपनों का देश और प्रदेश बनाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
#WATCH | Shimla: Himachal Pradesh Governor Shiv Pratap Shukla, CM Sukhvinder Singh Sukhu, LoP and BJP leader Jai Ram Thakur pay tribute to Mahatma Gandhi on the occasion of Gandhi Jayanti pic.twitter.com/yMWupoxK8G
— ANI (@ANI) October 2, 2025विज्ञापन
#WATCH | Shimla: Himachal Pradesh Governor Shiv Pratap Shukla says, "...Mahatma Gandhi ji had driven the British out of this country... He had dedicated his entire life to society and the country... As long as this country exists, we will honour Mahatma Gandhi..." pic.twitter.com/5Llx1YiOnd
— ANI (@ANI) October 2, 2025
शिमला में गांधी जयंती पर निकाली प्रभात फेरी
राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर गुरुवार को प्रभात फेरी निकालकर उन्हें श्रद्धापूर्वक याद किया गया। प्रभात फेरी में जिला के प्रशासनिक अधिकारियों सहित सर्वोदय बाल आश्रम रॉकवुड के बच्चे, आईटीआई और नेहरू युवा केंद्र के स्वयं सेवियों, विभिन्न स्कूलों के अध्यापक, भाषा एवं संस्कृति विभाग के कलाकारों, विभिन्न संस्थाओं के प्रतिनिधियों व स्थानीय लोगों ने बड़ी संख्या में भाग लिया। प्रभात फेरी लाल बहादुर शास्त्री चौक केंद्रीय तारघर से लोअर बाजार तथा शेर-ए-पंजाब रेस्टोरेंट होती हुई निकाली गई, जिसका विसर्जन रिज मैदान पर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा के पास हुआ। इस अवसर पर अतिरिक्त उपायुक्त दिव्यांशु सिंगल ने कहा कि हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी गांधी जयंती पर प्रभात फेरी का आयोजन किया गया है जिसमें समाज के सभी वर्गों के लोगों ने हिस्सा लिया है। उन्होंने कहा कि महात्मा गांधी जी के विचारों का अनुसरण करते हुए एक अच्छे, सशक्त, सुदृढ़ और शांतिपूर्ण समाज का निर्माण किया जा सकता है। उन्होंने कहा कि आज के समय में नशा सबसे बड़ी चुनौती है और इसके विरुद्ध समाज में जितने भी हितधारक हैं उनकी बहुत महत्वपूर्ण भूमिका है। उन्होंने कहा कि सबके सहयोग से हम इस समस्या से उभर सकते हैं और इस पर जीत हासिल कर सकते हैं।