{"_id":"5f45020d8ebc3e3cf96f6c16","slug":"himachal-madhyapchi-about-state-level-teacher-award-program","type":"story","status":"publish","title_hn":"हिमाचल: राज्य स्तरीय शिक्षक पुरस्कार कार्यक्रम को लेकर माथापच्ची","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हिमाचल: राज्य स्तरीय शिक्षक पुरस्कार कार्यक्रम को लेकर माथापच्ची
Wed, 26 Aug 2020 10:38 AM IST
Krishan Singh
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
Published by: Krishan Singh
Updated Wed, 26 Aug 2020 10:38 AM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
पांच सितंबर को होने वाले राज्य स्तरीय शिक्षक पुरस्कार के कार्यक्रम को लेकर अभी संशय बरकरार है। सरकार तय नहीं कर पा रही है कि कोरोना संकट के बीच कार्यक्रम को किस तरह से करवाया जाए। जिलों में कार्यक्रम या हालात ठीक होने पर पुरस्कार देने को लेकर सरकार को प्रस्ताव भेजे गए हैं। किस विकल्प को सरकार मंजूरी देगी, इसको लेकर अभी स्थिति स्पष्ट नहीं हो सकी है। उधर, राज्य स्तरीय शिक्षक पुरस्कार के लिए जिलों से प्राप्त हुए आवेदनों की छंटनी करने की प्रक्रिया अभी जारी है। आगामी दो-तीन दिन के भीतर शिक्षकों का चयन होने की संभावना है।
विज्ञापन
विभागीय अधिकारियों के अनुसार राज्य स्तरीय शिक्षक पुरस्कार का मुख्य कार्यक्रम राजधानी शिमला स्थित होटल पीटरहाफ में हो सकता है। यहां जिला शिमला से चुने जाने वाले शिक्षकों को बुलाकर राज्यपाल से सम्मानित करवाने की योजना है। शेष जिलों में उपायुक्तों के माध्यम से पुरस्कार वितरण करवाने का प्रस्ताव है। जिला शिमला से चुने जाने वाले शिक्षकों की संख्या अगर कम होती है तो सोलन, सिरमौर और बिलासपुर से भी शिक्षकों को शिमला में बुलाया जा सकता है। हालांकि, शिक्षकों का चयन होने के बाद ही इस बाबत स्थिति स्पष्ट होगी। उधर, प्रारंभिक शिक्षा निदेशालय के पास प्रदेश भर से 44 शिक्षकों के आवेदन राज्य स्तरीय शिक्षक पुरस्कार के लिए पहुंचे हैं। आवेदनों की छंटनी की जा रही है।
विज्ञापन