फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Himachal: Luxury Volvo bus service of HRTC will start 10 months later

हिमाचल: 10 महीने बाद आज से शुरू होगी एचआरटीसी की लग्जरी बस सेवा

Thu, 07 Jan 2021 12:04 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Thu, 07 Jan 2021 12:04 PM IST
विज्ञापन
Himachal: Luxury Volvo bus service of HRTC will start 10 months later
एचआरटीसी लग्जरी बस सेवा। - फोटो : अमर उजाला

हिमाचल प्रदेश में 10 महीने के लंबे अंतराल के बाद गुरुवार से एचआरटीसी की लग्जरी बस सेवा शुरू हो जाएगी। मानक संचालन प्रक्रिया (एसओपी) के तहत पहले दिन ट्रायल के तौर पर चंडीगढ़ और दिल्ली रूट पर 7 बसों का संचालन किया जाएगा। परिवहन मंत्री विक्रम सिंह ने लग्जरी बसों का संचालन शुरू करने की पुष्टि की है।

विज्ञापन


सुबह के समय शिमला से 9 बजे दिल्ली के लिए लग्जरी बस रवाना होगी। धर्मशाला से चंडीगढ़ और मनाली से चंडीगढ़ के लिए भी सुबह के समय लग्जरी चलाई जाएंगी। रात्रि सेवा के तहत शिमला से दिल्ली, बीड़-बैजनाथ-दिल्ली, धर्मशाला-दिल्ली और मनाली-दिल्ली रूट पर गुरुवार को वोल्वो बसें रवाना की जाएंगी। प्रदेश सरकार की ओर से 100 फीसदी ऑक्युपेंसी पर बसें चलाने के निर्णय के बाद लग्जरी बसों का संचालन भी सौ फीसदी ऑक्युपेंसी पर ही होगा। 
विज्ञापन


बसों को रूट पर भेजने से पहले सैनिटाइज किया जाएगा। सभी यात्रियों के लिए मास्क पहनना अनिवार्य होगा। अस्वस्थ यात्रियों को यात्रा की अनुमति नहीं होगी। चालक और परिचालकों को कोरोना से बचाव के लिए सभी आवश्यक एहतियात का पालन करना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


जैसे-जैसे रूटों पर यात्रियों की संख्या बढ़ेगी, लग्जरी बसों की संख्या भी बढ़ाई जाएगी। एचआरटीसी को लग्जरी बसों का संचालन शुरू होने के बाद आमदनी में इजाफे की उम्मीद है। कोरोना संक्रमण के खतरे के चलते मार्च माह में लगाए गए लॉकडाउन के बाद से प्रदेश में लग्जरी बसों का संचालन बंद था।


ट्रायल के तौर पर शुरू होगा वोल्वो संचालन : संदीप
एचआरटीसी के प्रबंध निदेशक संदीप कुमार ने बताया कि ट्रायल के तौर पर लग्जरी बसों का संचालन शुरू किया जा रहा है। सरकार की ओर से निर्धारित एसओपी के अनुसार वोल्वो बसों का संचालन किया जाएगा।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed