{"_id":"5e7cd2f18ebc3e72c03ccbb4","slug":"himachal-liquor-shopes-will-not-be-open-in-this-district-dc-withdraws-order-in-two-hours","type":"story","status":"publish","title_hn":"हिमाचल: इस जिले में खुले नहीं रहेंगे शराब ठेके, डीसी ने दो घंटे में वापस लिया आदेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हिमाचल: इस जिले में खुले नहीं रहेंगे शराब ठेके, डीसी ने दो घंटे में वापस लिया आदेश
Thu, 26 Mar 2020 09:36 PM IST
Krishan Singh
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला/कुल्लू
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला/कुल्लू
Published by: Krishan Singh
Updated Thu, 26 Mar 2020 09:36 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
प्रदेश सरकार के गुरुवार शाम को शराब ठेके खोलने के निर्देश के बाद डीसी कुल्लू डॉ. ऋचा वर्मा ने शराब को एसेंशियल कमोडिटी में डालकर राशन दुकानों के साथ इनके खुलने के आदेश भी जारी कर दिए, लेकिन यह आदेश सूबे भर में वायरल हो गया। इसके बाद हालात यह हो गए कि दो घंटे के भीरत ही डीसी कुल्लू ने अपना आदेश वापस ले लिया।
विज्ञापन
हालांकि, सरकार ने अभी तक अपने आदेश को वापस नहीं लिया है। दरअसल, कोरोना के फैलने के बाद से अब तक कभी भी सरकार की ओर से शराब ठेके बंद करने के आदेश जारी नहीं हुए थे। केंद्र ने भी सैनिटाइजर निर्माण को देखते हुए अल्कोहल को एसेंशियल कमोडिटी में डाल रखा है। ऐसे में कुछ जिलों ने पहले ही राशन दुकानों के साथ शराब ठेके खोलने के आदेश दे दिए थे।
विज्ञापन