फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Himachal Lahaul rohtang tunnel to be open for public soon

रोहतांग सुरंग के दीदार को जुटी हजारों की भीड़, रक्षा मंत्री भी करेंगी दौरा

Mon, 18 Sep 2017 03:28 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, केलांग/ कोकसर (लाहौल-स्पीति)
ब्यूरो/अमर उजाला, केलांग/ कोकसर (लाहौल-स्पीति) Updated Mon, 18 Sep 2017 03:28 PM IST
विज्ञापन
Himachal Lahaul rohtang tunnel to be open for public soon

रोहतांग सुरंग के नॉर्थ पोर्टल में विश्वकर्मा दिवस पर लोगों की भारी भीड़ जुटी। मौका था टनल के भीतर सपनों के प्रोजेक्ट को करीब से पूरा होते देखने का। विश्वकर्मा दिवस पर सुरंग के नॉर्थ पोर्टल के मुहाने को आम जनता के लिए खोला गया। टनल देखने के लिए लाहौल घाटी के हजारों लोग पहुंचे।

विज्ञापन


गोधंला के 84 वर्षीय चंबाराम ने कहा कि 60 और 70 के दशक में किसी ने गाड़ियों में सफर करने के बारे में नहीं सोचा था। आज उन्हें उम्र के इस पड़ाव पर पौने 9 किमी लंबी टनल के भीतर जाने का मौका मिला है। तोद घाटी के जिस्पा निवासी 78 साल के सोनम तंडुप ने बताया कि उन्हें सुरंग का निर्माण कार्य पूरा होने का बेसब्री से इंतजार है।
विज्ञापन


टनल बनने के बाद कोई मरीज बर्फ की कैद में घुटकर नहीं मरेगा। रोहतांग टनल में अभी नॉर्थ पोटल में 4.5 और साउथ पोर्टल में 4.2 किलोमीटर खुदाई का काम पूरा किया जा चुका है। टनल के सीनियर सिक्योरिटी ऑफिसर अजीत सिंह ने बताया कि अब महज 170 मीटर खुदाई का काम बचा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसे अक्तूबर के दूसरे हफ्ते तक पूरा किया जाएगा। इस दौरान नार्थ पोर्टल पर भंडारा भी लगाया गया। वहीं, टेलिंग निवासी ज्ञान सिंह ने कहा कि बीआरओ ने टनल में जाने को मिनी बसों का प्रबंध किया था। गौशाल के युवक रोहित ने कहा कि इतनी लंबी सुरंग में वह पहली बार पहुंचे हैं। 

पेशे से इंजीनियर राकेश ने कहा आधुनिक मशीनों के दम पर बीआरओ ने प्राकृतिक चुनौतियों को पार कर इंजीनियरिंग का अद्भुत नमूना पेश किया है। समुद्र तल से 13 हजार फुट की ऊंचाई पर पहाड़ों को काट कर इतनी लंबी सुरंग बनाना बेहद चुनौती भरा है। 74 वर्षीय बुजुर्ग महिला सोनम डोलमा कहती हैं टनल के भीतर जाना बेहद डरावना एहसास रहा।

दिल में खुशी थी कि लाहौल की आने वाली पीढ़ी को उन मुश्किलों का सामना नहीं करना पड़ेगा, जो इनकी पीढ़ी ने भुगती हैं। गौशाल के संजीव ने कहा इससे पहले उन्होंने इतनी लंबी सुरंग फिल्मों में देखी थीं।

24 अक्तूबर को सुरंग का दौरा करेंगी रक्षा मंत्री 
केलांग/कोकसर। रोहतांग सुरंग में खुदाई का काम अंतिम चरण में है। टनल के वरिष्ठ सुरक्षा अधिकारी अजीत सिंह ने बताया कि 24 अक्तूबर को रक्षा मंत्री निर्मला सीतारमण सुरंग का दौरा करेंगी। 


इसके लिए तैयारियां चल रही हैं। प्राकृतिक चुनौतियों के कारण सुरंग का निर्माण कार्य निर्धारित अवधि से आगे खिसक गया है। इस कारण निर्माण लागत 17 सौ करोड़ से बढ़कर करीब 4 हजार करोड़ तक पहुंच गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed