{"_id":"598b01724f1c1b437d8b471d","slug":"himachal-lahaul-buddhist-followers-go-around-the-circumference-of-sacred-drillburi-mountain","type":"story","status":"publish","title_hn":"विश्व शांति के लिए इन्होंने की 15 हजार फीट ऊंचे पर्वत की परिक्रमा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विश्व शांति के लिए इन्होंने की 15 हजार फीट ऊंचे पर्वत की परिक्रमा
ब्यूरो/अमर उजाला, केलांग (लाहौल-स्पीति)
Updated Thu, 10 Aug 2017 12:12 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विश्व शांति और भाईचारे के लिए हजारों बौद्ध अनुयायियों ने करीब 15 हजार फीट ऊंचे पवित्र ड्रिलबुरी पर्वत की परिक्रमा पूरी की। इस धार्मिक परिक्रमा की अगुवाई अवतारी लामा कुंगा रिम्पोछे ने की। परिक्रमा में सिक्किम, लद्दाख, किन्नौर, नेपाल, तिब्बत और विदेशी बौद्ध श्रद्धालु शामिल हुए।
विज्ञापन
यंग द्रुगपा एसोसिएशन के बैनर तले लगातार दूसरी बार इस धार्मिक परिक्रमा का आयोजन किया गया। इस परिक्रमा को पूरी करने के लिए श्रद्धालुओं ने करीब 25 किमी का सफर तह किया। इसमें ड्रिलबुरी पर्वत की करीब 9 किमी सीधी चढ़ाई भी शामिल है।
विज्ञापन
एसोसिएशन के अध्यक्ष जंगपो वर्चिपा, सदस्य दोरजे लारजे, सुशील, तंजिन, सोंटु, मोनू, कन्नू और सोनम लामा ने बताया कि एक साल पहले इस परिक्रमा की शुरुआत हुई है। बताया कि भविष्य में बारालाचा दर्रा से तुपछिलिंग मठ तक करीब 200 किमी लंबी गेस्क्योर (पवित्र परिक्रमा) शुरू करने की योजना बनाई है।
विज्ञापन
कुंगा रिम्पोछे ने बताया कि इस तरह की परिक्रमा कर बौद्ध अनुयायी दुनिया में शांति और भाईचारा के लिए महात्मा बुद्ध से कामना करते हैं। इस परिक्रमा में 2 साल की बच्ची से लेकर 75 साल तक के बुजुर्गों ने हिस्सा लिया। परिक्रमा कारदंग मठ से शुरू होकर सिला गोंपा में जाकर समाप्त हुई।