फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Himachal kullu News: rescue team try to find missing tourist in friendship peak with recco avalanche device

कुल्लू: रेको एवलांच रेस्क्यू डिवाइस से भी नहीं लगा लापता पर्वतारोही का सुराग

Wed, 23 Nov 2022 06:01 PM IST
अरविन्द ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, मनाली (कुल्लू)
संवाद न्यूज एजेंसी, मनाली (कुल्लू) Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Wed, 23 Nov 2022 06:01 PM IST
सार

रेको एवलांच रेस्क्यू डिवाइस लेकर गई एटीओए की टीम भी सफल नहीं हो पाई। एटीओए की टीम करीब 15 हजार फीट की ऊंचाई पर बेस कैंप बनाकर वहीं रुकी। 

विज्ञापन
Himachal kullu News: rescue team try to find missing tourist in friendship peak with recco avalanche device
फ्रेंडशिप पीक पर पहुंची रेस्क्यू टीम। - फोटो : संवाद

विस्तार

अटल टनल रोहतांग के साथ लगती फ्रेंडशिप पीक से लापता शिमला के पर्वतारोही आशुतोष का बुधवार को पांचवें दिन भी सुराग नहीं लगा। रेको एवलांच रेस्क्यू डिवाइस की मदद से एडवेंचर टूर ऑपरेटर एसोसिएशन (एटीओए) की टीम ने दिनभर सर्च ऑपरेशन चलाया। हिमस्खलन वाले स्थान पर फ्रेंडशिप पीक के एक ओर करीब 500 मीटर के दायरे में तलाश की गई। दूसरी ओर से वीरवार को अटल बिहारी वाजपेयी पर्वतारोहण एवं खेल संस्थान की टीम फिर रवाना होगी। टीम में तिरंगा माउंटेन रेस्क्यू दल के सदस्य भी शामिल होंगे। 

विज्ञापन


बीते शनिवार को फ्रेंडशिप पीक में शिमला का पर्वतारोही आशुतोष हिमस्खलन की चपेट में आ गया था। उसकी तलाश के लिए एटीओए की टीम रविवार को रवाना हुई, लेकिन उसका कोई सुराग नहीं लगा। अटल बिहारी वाजपेयी पर्वतारोहण एवं खेल संस्थान की सोमवार को गई टीम भी बैरंग लौट गई। मंगलवार को ड्रोन से भी लापता पर्वतारोही का पता नहीं चला। ड्रोन से ली गई तस्वीरों को बड़ी स्क्रीन पर जांचने के बाद भी पुख्ता जानकारी नहीं मिली। रेको एवलांच रेस्क्यू डिवाइस लेकर गई एटीओए की टीम भी सफल नहीं हो पाई। एटीओए की टीम करीब 15 हजार फीट की ऊंचाई पर बेस कैंप बनाकर वहीं रुकी। 
विज्ञापन


बुधवार को दिनभर तलाशी अभियान चलाया गया। टीम के पांच सदस्य प्रभारी जोगी सहित दीवान चंद, जोगिंदर पोल, संजू और योगराज ठाकुर सर्च ऑपरेशन के बाद मनाली लौट रहे हैं। उधर, आशुतोष के परिजन चिंतित हैं। आशुतोष चौपाल के विधायक बलबीर सिंह वर्मा के साले हैं। बलबीर सहित अन्य परिजन मनाली पहुंचे हैं। एडवेंचर टूअर ऑपरेटर एसोसिएशन के सचिव पिंटू ने बताया कि टीम लौट गई है। करीब 500 मीटर के दायरे में सर्च ऑपरेशन चलाया गया। इस तरफ लापता पर्वतारोही का पता नहीं चला है। एसडीएम मनाली डॉ. सुरेंद्र ठाकुर ने बताया कि रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है। प्रशासन लापता पर्वतारोही की तलाश के लिए हरसंभव प्रयास कर रहा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed