फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Himachal kullu news: girl student commit suicide in kullu by jumping into beas river

कुल्लू: पुल से ब्यास नदी में छलांग लगा 11वीं की छात्रा ने की आत्महत्या

Wed, 23 Nov 2022 05:59 PM IST
अरविन्द ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू/भुंतर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू/भुंतर Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Wed, 23 Nov 2022 05:59 PM IST
सार

भुंतर में 11वीं कक्षा की एक छात्रा ने मंगलवार शाम को जिया पुल से ब्यास नदी में छलांग लगा दी थी। पुलिस और रेस्क्यू टीम छात्रा की तलाश में जुटी हुई थी।

विज्ञापन
Himachal kullu news: girl student commit suicide in kullu by jumping into beas river
छात्रा के शव को नदी से निकालती टीम। - फोटो : संवाद

विस्तार

जिला कुल्लू के भुंतर के जिया पुल से एक छात्रा ने पार्वती नदी में छलांग लगाकर अपनी इहलीला समाप्त कर दी। जानकारी के अनुसार कुल्लू के मौहल में एक निजी स्कूल में 11वीं कक्षा में पढ़ने वाली छात्रा ने मंगलवार शाम को जिया पुल से पार्वती नदी में छलांग लगा दी। जिसकी सूचना स्थानीय पंचायत प्रधान संजीव शर्मा ने पुलिस को दी लेकिन अंधेरा होने से छात्रा का पता नहीं लग पाया।

विज्ञापन


इस दौरान पुलिस को पुल के ऊपर छात्रा का बैग और एक सुसाइड नोट भी मिला। ऐसे में बुधवार को पुलिस ने फिर से तलाशी अभियान चलाया तो घटनास्थल से कुछ दूरी पर ब्यास नदी में शव देखा गया। पत्थर के बीच फंसे शव को निकालने के लिए राफ्टिंग बुलाई गई और शव को बाहर निकला गया गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए कुल्लू अस्पताल लाया और पोस्टमार्टम करने के बाद परिजनों को सौंपा।
विज्ञापन


अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कुल्लू आशीष शर्मा ने कहा कि ब्यास-पार्वती संगम स्थल के पास से छात्रा का शव बरामद किया है। उन्होंने कहा कि छात्रा चंबा जिला के पांगी क्षेत्र की रहने वाली थी और अपने दादा-दादी के साथ मौहल क्षेत्र में रहती थी। घटना स्थल से पुलिस को एक सुसाइड नोट भी बरामद हुआ है, जिसमें किसी को जिम्मेदार नहीं ठहराया गया है। पुलिस ने परिजनों के ब्यान दर्ज किए हैं। सभी पहलुओं को देखते हुए छानबीन की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed