फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Himachal Kullu CM Virbhadra singh statement over AIIMS in Bilaspur

एम्स के लिए पैसा भारत सरकार का, किसी मंत्री या प्रधानमंत्री का नहीं: वीरभद्र सिंह

Sat, 07 Oct 2017 03:38 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, कुल्लू
ब्यूरो/अमर उजाला, कुल्लू Updated Sat, 07 Oct 2017 03:38 PM IST
विज्ञापन
Himachal Kullu CM Virbhadra singh statement over AIIMS in Bilaspur

मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने कहा कि एम्स को हिमाचल लाने में कांग्रेस का बड़ा हाथ है। इसे बनाने के लिए सरकार ने सैकड़ों बीघा जमीन मुफ्त में दे दी है। संस्थान पर खर्च होने वाला पैसा भारत सरकार का है। किसी प्रधानमंत्री या मंत्री का नहीं। हिमाचल में बड़े संस्थानों की शुरूआत यूपीए सरकार ने की है।

विज्ञापन


अंतरराष्ट्रीय कुल्लू दशहरा उत्सव के समापन में पहुंचे मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने एम्स को लेकर मची श्रेय की होड़ पर पलटवार करते हुए कहा कि भाजपा के कुछ नेता कह रहे हैं कि जमीन वीरभद्र सिंह ने नहीं दी है। उन्होंने कहा कि यह जमीन प्रदेश सरकार ने दी है। 
विज्ञापन


भाजपा व्यंग्य और चरित्र हनन की राजनीति कर रही है। भाजपा समाज को बांटने और मतभेद बढ़ाती है। कांग्रेस ने हमेशा समाज को एकजुट रखा है। मैं किसी की आलोचना नहीं करता हूं। कोई प्रतिशोध नहीं रखता हूं। कट्टर राष्ट्रवादी हूं और जाति तथा क्षेत्रवाद में विश्वास नहीं रखता। 

विज्ञापन
विज्ञापन

दुनिया पूर्व तो भाजपा पश्चिम चलती है

Himachal Kullu CM Virbhadra singh statement over AIIMS in Bilaspur

वीरभद्र ने कहा कि जमाना बदल गया है। क्षेत्रवाद से हिमाचल आगे नहीं बढ़ सकता है। एकता का सूत्रपात होने पर ही हिमाचल आगे बढ़ा है। कांग्रेस स्कूल खोलती है और भाजपा उन्हें बंद करती है। स्कूल खोलने और अपग्रेड करने से भाजपा परेशान क्यों है।

दुनिया पूर्व तो भाजपा पश्चिम की ओर चलती है। इस दौरान विधायक खूब राम, विधायक रवि ठाकुर, पूर्व मंत्री सत्य प्रकाश ठाकुर, डीसी युनूस, एसपी शालिनी अग्निहोत्री, एडीसी राकेश शर्मा, सीएमओ डा सुशील चंद्र, डीएसपी पुनीत रघु,  प्रदेश कांग्रेस महासचिव सुंदर सिंह ठाकुर, प्रदेश सचिव अरूण शर्मा, हरि चंद शर्मा, विद्या नेगी, बुद्धि सिंह ठाकुर, गोपाल कृष्ण महंत, आदित्य विक्रम मौजूद रहे।

राहुल की रैली से कांग्रेस का चुनाव प्रचार शुरू

Himachal Kullu CM Virbhadra singh statement over AIIMS in Bilaspur

सीएम वीरभद्र सिंह ने एक सवाल के जवाब में कहा कि कांग्रेस के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राहुल गांधी की मंडी रैली से कांग्रेस का चुनाव प्रचार शुरू होगा। अनुभवी लोगों के मिश्रण को टिकट मिलेंगे। तभी आगे बढ़ा जा सकता है।

अनुराग के कहने पर मुझे किया जा रहा तंग
वीरभद्र ने कहा कि केंद्र सरकार प्रतिशोध की भावना से उनके खिलाफ कार्रवाई कर रही है। उन्हें बेवजह तंग किया जा रहा है। सांसद अनुराग ठाकुर के कहने पर केंद्रीय मंत्री अरुण जेटली सब कर रहे हैं। एचपीसीए की अनियमितताओं के बाद यह सब जानबूझ कर किया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed