फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   himachal kisan cell constitute executive without informing himachal congress

किसान सेल ने बना दी कार्यकारिणी, राज्य कांग्रेस को नहीं है जानकारी

Sat, 27 Jul 2019 11:28 AM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Sat, 27 Jul 2019 11:28 AM IST
विज्ञापन
himachal kisan cell constitute executive without informing himachal congress
- फोटो : अमर उजाला

प्रदेश कांग्रेस कमेटी को कोई खबर नहीं है और किसान कांग्रेस प्रदेश कार्यकारिणी का गठन कर दिया गया है। हैरानी की बात है कि ऑल इंडिया किसान कांग्रेस कमेटी के  लेटर हेड में कहा है किसान कांग्रेस अध्यक्ष ने प्रदेश स्तर के पदाधिकारियों की नियुक्ति की है।

विज्ञापन


इसमें न राष्ट्र्ीय अध्यक्ष के नाम का उल्लेख किया है और न ही तारीख लिखी है। तारीख की जगह सिर्फ 2019 लिखकर पत्र जारी किया गया है। प्रदेश कांग्रेस महासचिव रजनीश किमटा ने कहा कि अभी तक प्रदेश कांग्रेस को कोई पत्र नहीं मिला है।
विज्ञापन


प्रदेश कांग्रेस के किसी भी विभाग की प्रदेश कार्यकारिणी बनाने से पहले पीसीसी को विश्वास में लेना अनिवार्य होता है। प्रदेश कार्यकारिणी को विश्वास में लेने की किसान कांग्रेस की सूचना नहीं मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन


किसान कांग्रेस में एक पदाधिकारी ऐसा रखा है, जिसे पांवटा ब्लॉक कांग्रेस से छह साल के लिए निष्कासित किया गया है। किसान कांग्रेस के उपाध्यक्ष प्रभारी संगठन और मीडिया सुरेंद्र सोलंकी ने कहा कि इस सूची को रोक दिया गया है।

हिमाचल किसान कांग्रेस की सभी नियुक्तियां अवैध: राठौर

himachal kisan cell constitute executive without informing himachal congress

यह सूची सुरेंद्र सोलंकी के हस्ताक्षर से जारी की गई है। सूची के अनुसार अध्यक्ष विशाल चंबयाल, पांच उपाध्यक्ष चंद्रकेश शर्मा, जगदीश सिंह रेड्डी, संजय भारद्वाज, राजेंद्र खोलटा, तपेंद्र सेनी और अनीता वर्मा हैं।

संगठन के 11 समन्वयक रूपेंद्र दौलटा, सुशांत ठाकुर, जयप्रकाश वालिया, राकेश शर्मा, विवेक कटोच, राजेंद्र पाल ठाकुर, असगर अली, बलदेव राज शर्मा, बलबीर सिंह सैनी, राजेंद्र वर्मा और चौधरी धर्मचंद हैं।

संयुक्त सचिव संजीव ठाकुर, बलजीत सिंह संधू, शमशेर सिंह, सुरेश कुमार ठाकुर, डीपी कलाओ, उमेश सुमन, मोहन सिंह सेनी और श्यामलाल हैं। 14 जिला अध्यक्ष बनाए गए हैं।

इनमें सुनील शर्मा नूरपुर, मदन चौधरी कांगड़ा, विजय कुमार देहरा, कश्मीर सिंह राणा पालमपुर, नवनीत सूद कुल्लू, मनोज ठाकुर सिरमौर, रतन सिंह ठाकुर बिलासपुर, नरेंद्र संधू हमीरपुर, प्रताप नेगी किन्नौैर, अशोक हंस लाहौल-स्पीति, भीम सिंह सुंदरनगर, जोगिंद्र  मंडी, सुशांत ठाकुर सोलन और हरिंद्र सिंह रावत शिमला के अध्यक्ष बनाए हैं।

प्रदेश किसान कांग्रेस अध्यक्ष विशाल चंबयाल कहते हैं कि प्रदेश कार्यकारिणी बनाने से पहले प्रदेशाध्यक्ष कुलदीप सिंह राठौर सहित अन्य बड़े नेताओं को विश्वास में लिया गया है।

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कुलदीप राठौर ने कहा कि अखिल भारतीय किसान कांग्रेस के अध्यक्ष से संपर्क किया और मालूम हुआ कि हिमाचल किसान कांग्रेस की सभी नियुक्तियां अवैध हैं। इन पदाधिकारियों की सूची पर अखिल भारतीय किसान कांग्रेस के अध्यक्ष ने तत्काल प्रभाव से रोक लगा दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed