Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Himachal: Kinnauri apple prices fall by 50 percent, this is the big reason

हिमाचल: किन्नौरी सेब के दाम 50 फीसदी गिरे, बागवान निराश, ये है बड़ी वजह

Tue, 12 Nov 2019 05:00 AM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Tue, 12 Nov 2019 05:00 AM IST
विज्ञापन
Himachal: Kinnauri apple prices fall by 50 percent,  this is the big reason
किन्नौरी सेब - फोटो : अमर उजाला

किन्नौरी सेब को इस सीजन में अच्छे रेट नहीं मिल रहे। मार्केट में गिरावट के कारण बागवानों को अपनी उपज औने पौने दामों में बेचनी पड़ रही है। किन्नौरी सेब को अधिकतम 1100 रुपये प्रति पेटी रेट मिल रहे हैं। किन्नौर का सेब दिल्ली, चंडीगढ़, परवाणू और नारकंडा में बिकता है। किन्नौर की पांगी पंचायत के पूर्व प्रधान मानचंद नेगी ने बताया कि इस बार पिछले साल के मुकाबले बागवानों को आधे ही रेट मिले हैं।

विज्ञापन


इससे बागवान निराश हैं। कल्पा के भूपेंद्र सिंह का कहना है कि इस सीजन में किन्नौरी सेब की डिमांड कम है, जिसकी वजह से रेट भी नहीं मिल पा रहे हैं। कल्पा शुद्धरंग के बागवान कुलवंत नेगी ने बताया कि हर साल मार्केट में किन्नौरी सेब की डिमांड रहती थी। लोग मार्केट में किन्नौरी सेब ढूंढते हैं, लेकिन इस बार ऐसा नहीं है। सांगला पंचायत के प्रधान सचिन नेगी का कहना है कि अधिकतर किन्नौरी सेब मार्केट में पहुंच चुका है।
विज्ञापन


ऊंचाई वाले क्षेत्रों में अब बहुत कम फसल बची है। फसल के अच्छे रेट न मिलने से बागवान मायूस हैं। अधिकतर कोल्ड स्टोर पहले ही फुल हो चुके हैं, जिसके चलते अब किन्नौरी सेब को स्टोर करने की जगह नहीं मिल पा रही। स्टोरेज न होने की स्थिति में किन्नौरी सेब के जल्द खराब होने का खतरा है। इसलिए खरीदार किन्नौरी सेब खरीदने में दिलचस्पी नहीं दिखा रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Trending Videos

900 से 1100 तक बिक रही सेब की पेटी : दीपक

Himachal: Kinnauri apple prices fall by 50 percent,  this is the big reason
किन्नौरी सेब - फोटो : अमर उजाला
चुग फ्रुट कंपनी लुधियाना के संचालक दीपक अरोड़ा ने बताया कि रोजाना उनके पास करीब 3 हजार बॉक्स किन्नौरी सेब पहुंच रहा है। चांगो और काफनू से इन दिनों सेब पहुंच रहा है। बढ़िया किस्म के सेब की 10 किलो की पेटी 900 से 1100 रुपये तक बिक रही है।

बर्फबारी से भी प्रभावित हुई है सेब की फसल
किन्नौर के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में पिछले दिनों हुई बर्फबारी के कारण भी सेब की फसल प्रभावित हुई है। बर्फबारी के बाद तापमान में गिरावट आने से सेब की क्वालिटी प्रभावित हुई है, इसे भी रेट गिरने का कारण माना जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed