{"_id":"60febe76997ae82a9c0fc2be","slug":"himachal-kinnaur-landslide-news-cm-jairam-thakur-announced-four-lakh-rupee-compensation-for-the-families-who-died-in-kinnaur-landslide-accident","type":"story","status":"publish","title_hn":"किन्नौर हादसा: मृतकों के परिजनों को 4-4 लाख देगी सरकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किन्नौर हादसा: मृतकों के परिजनों को 4-4 लाख देगी सरकार
Mon, 26 Jul 2021 07:25 PM IST
अरविन्द ठाकुर
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Mon, 26 Jul 2021 07:25 PM IST
सार
मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने मृतकों के परिवारों को चार लाख रुपये देने की घोषणा के साथ घायलों के उपचार के लिए हरसंभव कोशिश करने की बात कही।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कहा कि किन्नौर जिले की सांगला घाटी में हुई घटना बेहद दुखद है। उन्होंने इस घटना पर दुख जताया और मृतकों के परिजनों के प्रति संवेदनाएं प्रकट कीं। शिमला में पत्रकारों से बातचीत में सीएम ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तरफ से मृतकों के परिवारों को राहत के तौर पर दो-दो लाख रुपये और घायलों को 50-50 हजार रुपये देने के लिए आभार जताया।
विज्ञापन
उन्होंने हिमाचल प्रदेश सरकार की ओर से मृतकों के परिवारों को चार लाख रुपये देने की घोषणा के साथ घायलों के उपचार के लिए हरसंभव कोशिश करने की बात कही। कहा कि सांगला घाटी में फंसे करीब 100 से 120 पर्यटकों और स्थानीय लोगों को निकालने के लिए प्रशासन की टीमें सेना के साथ बचाव कार्य में जुटी हैं। कहा कि बार-बार पर्यटकों से आग्रह किया जा रहा है कि बरसात में मौसम में ऐसे स्थानों पर जाने से बचे, जहां भूस्खलन होने की संभावना ज्यादा रहती है।
विज्ञापन
मौसम ठीक होने के बावजूद चट्टानें खिसक सकती हैं और पहाड़ से भूस्खलन हो सकता है। सांगला घाटी के बटसेरी में घटना के दिन बारिश का मौसम नहीं था। बावजूद इसके ऐसी घटना होना सोचने का विषय है कि आने वाले समय में सजग होकर काम करने की जरूरत होगी। उन्होंने विभागों को अलर्ट पर रहने के निर्देश दिए। कहा कि कहीं भी सड़क एवं रास्ते अवरुद्ध होते हैं तो लोगों की सुविधा के लिए उन्हें जल्द बहाल किया जाए।
विज्ञापन