फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Himachal Kangra health minister kaul singh thakur statement

टोपी प्रकरण पर कौल सिंह बोले, लाल रंग की टोपी भाजपा का ट्रेड मार्क नहीं

Sat, 16 Sep 2017 09:21 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पालमपुर (कांगड़ा)
ब्यूरो/अमर उजाला, पालमपुर (कांगड़ा) Updated Sat, 16 Sep 2017 09:21 AM IST
विज्ञापन
Himachal Kangra health minister kaul singh thakur statement

मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह को दी गई लाल टोपी पर सोशल मीडिया में मचे बवाल पर स्वास्थ्य मंत्री कौल सिंह ने कहा कि हिमाचली टोपी हर किसी की शान है। चाहे टोपी का रंग कैसा भी हो। पालमपुर में पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने कहा कि लाल टोपी कोई भाजपा का ट्रेड मार्क नहीं है। यह शान में पहनाई जाती है।

विज्ञापन


कौल सिंह क्या सीएम पद की रेस में हैं, इस सवाल पर स्वास्थ्य मंत्री बोले - दौड़ से कोई सीएम नहीं बनता। नहीं तो वह कई साल पहले सीएम बन जाते। मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह के नेतृत्व में चुनाव लड़ने की बात पर कहा कि हाईकमान जिसे चाहेगा, उसके नेतृत्व में ही चुनाव लड़ें जाएंगे।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह और कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष के बीच मतभेद सुलझ गए हैं। विस चुनाव में पार्टी एकजुट होकर उतरेगी। भाजपा इस गलतफहमी में न रहे कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जादू हिमाचल में चलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


हिमाचल की जनता ने उसे ही वोट दिया है, जिसने विकास किया है। कांग्रेस सरकार ने ही प्रदेश में विकास किया है। उन्होंने कहा कि वह एक चुनाव लड़ना चाहते हैं। इसके बाद किसी युवा को अपने हलके से मौका देंगे।

भाजपा में कांग्रेस से अधिक गुटबाजी

Himachal Kangra health minister kaul singh thakur statement

कौल सिंह ने कहा कि भाजपा में कांग्रेस से अधिक गुटबाजी है, लेकिन नरेंद्र मोदी और अमित शाह के आगे कोई बोल नहीं पाता है। भाजपा में एक नहीं अब तीन-तीन गुट बने हुए हैं। विस में चुनाव में कांग्रेस की जीत होगी।  

ऑडियो सीडी में मेरी आवाज नहीं 
कौल सिंह ने इन दिनों चर्चित ऑडियो सीडी के बारे में कहा कि सीडी में आवाज उनकी नहीं है। इसमें कोई सच्चाई नहीं है। वह इसकी परवाह नहीं करते। 

प्रदेश में खुलेगा स्वास्थ्य विज्ञान विश्वविद्यालय
स्वास्थ्य एवं राजस्व मंत्री ठाकुर कौल सिंह ने कहा कि अब प्रदेश में हेल्थ साइंस विश्वविद्यालय खुलेगा। इससे स्वास्थ्य सेवाओं और स्वास्थ्य शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed