{"_id":"59944b734f1c1b4c408b4784","slug":"himachal-kangra-dharamshala-sushil-kumar-shinde-statement","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिंदे बोले- हिमाचल कांग्रेस में नहीं कोई झगड़ा, वीरभद्र-सुक्खू कर रहे अच्छा काम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिंदे बोले- हिमाचल कांग्रेस में नहीं कोई झगड़ा, वीरभद्र-सुक्खू कर रहे अच्छा काम
ब्यूरो/अमर उजाला, धर्मशाला
Updated Thu, 17 Aug 2017 12:50 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिमाचल कांग्रेस प्रभारी एवं पूर्व गृह मंत्री सुशील कुमार शिंदे ने इंडोर स्टेडियम धर्मशाला में कार्यकर्ता सम्मेलन के दौरान मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह और प्रदेशाध्यक्ष सुखविंद्र सिंह सुक्खू के बीच चल रही तनातनी पर विराम लगाते हुए कहा कि पार्टी में कोई झगड़ा नहीं है। मुख्यमंत्री पद को लेकर भी कोई विवाद नहीं।
विज्ञापन
शिंदे ने कहा कि वह एक महीने से हिमाचल में पार्टी का काम देख रहे हैं। इस दौरान उन्होंने पाया कि मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह हिमाचल की वाकई में असली तकदीर हैं। सीएम 84 वर्ष के हैं और दिन-रात हिमाचल की जनता की सेवा कर रहे हैं। इनके लिए सत्ता नहीं जनता महत्वपूर्ण है।
विज्ञापन
धर्मशाला की रैली देखकर ऐसा लगता है कि हिमाचल में कांग्रेस सरकार अपने विकास के दम पर दोबारा सत्ता में आएगी। धर्मशाला जनसभा की सफलता का जिक्र वे दिल्ली जाकर राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी और उपाध्यक्ष राहुल गांधी के समक्ष करेंगे। शहरी विकास मंत्री सुधीर शर्मा ने धर्मशाला का कायाकल्प कर दिया है।
विज्ञापन
शिंदे ने कहा कि कश्मीर समस्या का हल सिर्फ बातचीत से ही निकल सकता है। पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी ने भी इसी राह को अपनाया था। एनडीए सरकार के कार्यकाल में रोजाना हमारे सैनिक मर रहे हैं। वर्तमान में कोई देश भारत के साथ नहीं चल रहा। इस तरह से देश नहीं चलता है।
भाजपा धर्म और जात के नाम पर देश को बांट रही है। कांगड़ा एयरपोर्ट के बाहर शिंदे ने कहा कि कांग्रेस प्रदेश में मिशन रिपीट कर 5 साल कांग्रेस 5 साल भाजपा का भ्रम तोड़कर सरकार बनाएगी।
वीरभद्र सिंह रिकार्ड सातवीं बार मुख्यमंत्री बन इतिहास रचेंगे। पत्रकारों से उन्होंने कहा कि पार्टी प्रत्याशियों का चयन कार्यकर्ताओं को विश्वास में लेकर ही किया जाएगा।