फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   himachal kangra dharamshala CM virbhadra singh statement

सीएम वीरभद्र बोले- पार्टी में कौन काला और कौन सफेद कौआ, सब जानता हूं

Thu, 17 Aug 2017 12:49 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, धर्मशाला
ब्यूरो/अमर उजाला, धर्मशाला Updated Thu, 17 Aug 2017 12:49 PM IST
विज्ञापन
himachal kangra dharamshala CM virbhadra singh statement

मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने इंडोर स्टेडियम धर्मशाला कार्यकर्ता सम्मेलन में कांग्रेस पार्टी में भितरघात का मुद्दा उठाया। उन्होंने भितरघातियों को कड़े लहजे में चेतावनी दी। भितरघात करने वाला चाहे बड़ा नेता हो या छोटा नेता, उसे बख्शा नहीं लाएगा। कहा कि कुछ लोग कांग्रेस में रहकर भाजपा को फायदा पहुंचाना चाहते हैं।

विज्ञापन


ये लोग कांग्रेस पार्टी की पीठ में छुरा घोंपने वाले हैं। ऐसे लोगों को घर बिठाया जाएगा। भाजपा हिमाचल में क्षेत्रवाद की राजनीति कर जनता को गुमराह करना चाहती है। चुनाव नजदीक हैं। हम जीत कर सत्ता में आए हैं, कोई हमारा मनोबल नहीं गिरा सकता। हम जानते हैं कि पार्टी में काला कौआ कौन है और सफेद कौआ कौन। मेरे लिए पार्टी से प्यार करने वाला सर्वोपरि है। 
विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने करवाया समान विकास: सुक्खू
धर्मशाला सम्मेलन में प्रदेशाध्यक्ष सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह की तारीफों के पुल बांधे। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने हिमाचल में एक समान विकास करवाया है। साढ़े चार वर्ष में एक भी कार्यकर्ता पार्टी छोड़कर नहीं गया है। हिमाचल के नौजवान बेरोजगारों को बेरोजगारी भत्ता देने का कांग्रेस सरकार ने दिया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन



उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी झूठे वायदे करते हैं। मोदी ने साढ़े तीन वर्ष पहले वायदा किया था कि हर वर्ष दो लाख बेरोजगारों को नौकरी दी जाएगी। अब तक तो 7 लाख युवाओं को नौकरी मिलनी चाहिए थी। लेकिन, मोदी अपना वायदा पूरा नहीं कर पाए। कांग्रेस की विचारधारा देश को जोड़ने वाली है।

एक धर्म को लेकर राजनीति नहीं की जा सकती है। सुक्खू ने सुधीर शर्मा को सरकार का पॉवरफुल मंत्री बताया। उन्होंने कहा कि सुधीर शर्मा हंसते हंसते स्मार्ट सिटी और दूसरी राजधानी धर्मशाला ले गए। सुधीर हंसते हुए सबकुछ ले जा रहे हैं। सुधीर ने धर्मशाला में बेहतरीन विकास करवाया है। 

रंजीता का अनुराग पर पलटवार
हिमाचल कांग्रेस की सह प्रभारी रंजीता रंजन ने कहा कि मोदी सरकार जुमलों की सरकार बनकर रह गई है। उन्होंने भाजपाइयों को खुली चुनौती देते हुए खुले मंच पर बहस की चुनौती दी तथा कहा कि वह देश की जनता को बताएं कि उनके द्वारा विकास के जो बड़े-बड़े दावे किए जा रहे है, वह विकास आखिर हुआ कहां है।


दुराचार की घटनाओं पर कांग्रेस नेत्री ने कहा कि ऐसी घटनाएं राष्ट्र के नाम पर कलंक हैं। उन्होंने भाजपा सांसद अनुराग ठाकुर पर पलटवार किया। कहा कि हम बेटियों के नाम पर राजनीति नहीं करते हैं। अनुराग बताएं कि सदन में उन्होंने कई राज्यों में हुई दुराचार की घटनाओं को कितनी बार उठाया। चंडीगढ़ में भाजपा नेता के बेटे ने जो शर्मनाक कृत्य किया, उस पर वह मौन क्यों हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed