फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Himachal Kangra congress in charge sushil kumar shinde on a visit to kangra

हिमाचल: तीन दिन के दौरे पर कांगड़ा पहुंचे शिंदे, बनाएंगे विस चुनावों की रणनीति

Wed, 16 Aug 2017 03:45 PM IST
amarujala.com/shimla- presented by: अरविंद ठाकुर
amarujala.com/shimla- presented by: अरविंद ठाकुर Updated Wed, 16 Aug 2017 03:45 PM IST
विज्ञापन
Himachal Kangra congress in charge sushil kumar shinde on a visit to kangra

हिमाचल कांग्रेस प्रभारी सुशील कुमार शिंदे तीन दिवसीय दौरे पर कांगड़ा आए हैं। बुधवार दोपहर को सवा एक बजे वे गग्गल एयरपोर्ट पर पहुंचे। मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह और कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष सुखविंदर सिंह सुखू ने एयरपोर्ट पर उनका जोरदार स्वागत किया। पत्रकारों से बातचीत के शिंदे ने बताया कि वे तीन दिन के दौर पर कांगड़ा आए हैं।

विज्ञापन


इस दौरे के दौरान वे पार्टी कार्यकर्ताओं से मिलेंगे वहीं हिमाचल विधानसभा चुनावों के लिए भी रणनीति बनाई जाएगी। इस मौके पर मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने कहा कि कांग्रेस प्रदेश में दोबारा सरकार बनाएगी।
विज्ञापन


भाजपा किसी भी सूरत में कांग्रेस का मुकाबला नहीं कर पाएगी। शिंदे कुछ ही देर में इंडोर स्टेडियम धर्मशाला में जनसभा करेंगे। इसके बाद कांग्रेस कार्यकर्ताओं से रूबरू होंगे। मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह और कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष सुखविंदर सिंह सुखू भी उनके साथ मौजूद रहेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

भाजपा और कांग्रेस का कांगड़ा पर पूरा फोकस

Himachal Kangra congress in charge sushil kumar shinde on a visit to kangra

17 अगस्त को शिंदे नगरोटा बगवां में कांग्रेस कार्यकर्ताओं को संबोधित करेंगे। इसी दिन दोपहर बाद घुरकड़ी में कांग्रेस प्रभारी कांगड़ा के चार संगठनात्मक जिलों के अध्यक्षों, ब्लॉक अध्यक्षों, ब्लॉक कार्यकारिणी, जिला महिला कांग्रेस और ब्लॉक कार्यकारिणी, युकां, एनएसयूआई, सेवा दल, जिला के सभी विधायकों, बोर्डों के अध्यक्षों-उपाध्यक्षों के साथ बैठक करेंगे। 

शिंदे कार्यकर्ताओं को चुनावी टिप्स भी देंगे। गौर हो कि भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने भी पालमपुर से शंखनाद किया था अब कांग्रेस प्रभारी शिंदे भी कांगड़ा पहुंचे हैं। सत्ता वापसी करने के लिए को भाजपा और कांग्रेस की नजरें कांगड़ा पर हैं।

15 सीटों वाला कांगड़ा जिला ही तय करता है कि सरकार किसकी बनेगी। इसलिए भाजपा और कांग्रेस दोनों ही कांगड़ा पर पूरा फोकस कर रही हैं। यहां पर कांग्रेस के लिए 15 में से 10 सीटों को बचाए रखने की चुनौती है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed