फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Himachal: Junior Engineer Suspended in Case of Electrician's Death by Electrocution; Committee Investigating t

हिमाचल: बिजली कर्मचारी की करंट से मौत के मामले में जेई निलंबित, कमेटी कर रही मामले की जांच

Tue, 12 May 2026 10:51 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, पालमपुर (कांगड़ा)।
संवाद न्यूज एजेंसी, पालमपुर (कांगड़ा)। Published by: Krishan Singh Updated Tue, 12 May 2026 10:51 PM IST
सार

बिंद्रावन के फाटा में बिजली लाइनों में काम करते समय विद्युत कर्मी मोहन लाल निवासी रानीताल की मौत हो गई थी।

विज्ञापन
Himachal: Junior Engineer Suspended in Case of Electrician's Death by Electrocution; Committee Investigating t
निलंबित(सांकेतिक)। - फोटो : Adobe Stock

विस्तार

बिंद्रावन के फाटा में बिजली कर्मी की मौत के मामले में बोर्ड ने जेई को निलंबित कर दिया है। जांच पूरी नहीं होने तक जेई को निलंबित किया है, जिससे मामले की निष्पक्षता से जांच हो सके। बिजली बोर्ड की ओर से गठित कमेटी मामले की जांच कर रही है। सोमवार को बिंद्रावन के फाटा में बिजली लाइनों में काम करते समय विद्युत कर्मी मोहन लाल निवासी रानीताल की मौत हो गई थी। हादसे के बाद सोमवार को ही पालमपुर पुलिस ने भी जेई के खिलाफ एफआईआर दर्ज की थी। सूत्रों की मानें तो बिजली बंद करने के स्विच को भी मोहन लाल और एक अन्य कर्मी ने स्वयं काटा था और दो बार इसे चेक भी किया था। अब इस हादसे को देख हर कोई हैरान है कि बिजली की तारों में करंट कैसे आ गया था। हालांकि, सूत्रों की मानें तो हादसे के समय जेई अन्य कर्मियों के साथ 33 केवी भट्टू के पास काम कर रहे थे। उधर, विद्युत बोर्ड पालमपुर के अधिशासी अभियंता अमित पटियाल ने कहा कि बोर्ड ने जेई को निलंबित कर दिया है। कमेटी की रिपोर्ट से ही हादसे के असली कारणों का पता चलेगा। 

विज्ञापन

 परिवार को 15.28 लाख स्वीकृत
 राज्य विद्युत बोर्ड लिमिटेड के अध्यक्ष प्रबोध सक्सेना ने कहा कि परिवार को 50,000 रुपये की तत्काल आर्थिक सहायता दी जा चुकी है। इसके अतिरिक्त कर्मचारी मुआवजा अधिनियम 1923 के तहत 15.28 लाख रुपये की राशि स्वीकृत की गई है। समूह बीमा योजना के तहत 5 लाख रुपये के भुगतान की प्रक्रिया भी शुरू कर दी गई है। सक्सेना ने लाइनमैन मोहन लाल के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है। बोर्ड मुख्यालय में दिवंगत कर्मचारी को श्रद्धांजलि दी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed