फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Himachal: Jairam Thakur says ideologically trained workers are the BJP's greatest strength.

हिमाचल: जयराम ठाकुर बोले- वैचारिक रूप से प्रशिक्षित कार्यकर्ता ही भाजपा की बड़ी ताकत

Fri, 03 Jul 2026 08:18 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी।
संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी। Published by: Krishan Singh Updated Fri, 03 Jul 2026 08:18 PM IST
सार

नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा कि भाजपा का गौरवशाली इतिहास राष्ट्र प्रथम की भावना,अंत्योदय के संकल्प, सेवा, सुशासन और सांस्कृतिक राष्ट्रवाद के मूल्यों पर आधारित रहा है। 

विज्ञापन
Himachal: Jairam Thakur says ideologically trained workers are the BJP's greatest strength.
पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

 पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा कि भाजपा का गौरवशाली इतिहास राष्ट्र प्रथम की भावना,अंत्योदय के संकल्प, सेवा, सुशासन और सांस्कृतिक राष्ट्रवाद के मूल्यों पर आधारित रहा है। पंडित दीनदयाल उपाध्याय महा प्रशिक्षण अभियान के अंतर्गत बल्ह विधानसभा क्षेत्र के कोयला माता मंदिर, राजगढ़ में अभ्यास वर्ग को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि भारतीय जनसंघ से लेकर विश्व के सबसे बड़े राजनीतिक दल के रूप में भाजपा की यात्रा लाखों कार्यकर्ताओं के त्याग, तपस्या और समर्पण का परिणाम है।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय के एकात्म मानववाद और डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के राष्ट्रवादी चिंतन ने संगठन को वैचारिक मजबूती प्रदान की, जिसके बल पर भाजपा आज देश की सबसे विश्वसनीय राजनीतिक शक्ति के रूप में स्थापित हुई है। प्रशिक्षण वर्ग केवल संगठनात्मक कार्यक्रम नहीं, बल्कि कार्यकर्ताओं को विचार, संस्कार, संगठन और राष्ट्रसेवा के प्रति और अधिक प्रतिबद्ध बनाने का सशक्त माध्यम हैं।
विज्ञापन


बल्ह विधानसभा क्षेत्र के ग्राम केंद्र कैहड़ के बूथ संख्या 89 में डिजिटल प्रशिक्षण अभियान का शुभारंभ किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि डिजिटल युग में संगठनात्मक कार्यों को अधिक प्रभावी और सशक्त बनाने के लिए कार्यकर्ताओं का तकनीकी रूप से दक्ष होना आवश्यक है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed