फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Shimla News: Himachal-J & K border dispute reached Delhi

दिल्ली पहुंचा हिमाचल-जेएंडके सीमा विवाद का मामला

Thu, 01 Aug 2019 02:18 PM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उदयपुर (लाहौल-स्पीति)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उदयपुर (लाहौल-स्पीति) Published by: Krishan Singh Updated Thu, 01 Aug 2019 02:18 PM IST
विज्ञापन
Shimla News: Himachal-J & K border dispute reached Delhi

हिमाचल और जम्मू कश्मीर की सीमा सरचू विवाद का मामला अब दिल्ली पहुंच गया है। लाहौल-स्पीति जिला परिषद अध्यक्ष रमेश रूअलबा ने सांसद रामस्वरूप को पत्र लिखकर शीघ्र सीमा विवाद हल करने का आग्रह किया है।

विज्ञापन


रूअलबा ने कहा कि हिमाचल की सीमा सरचू से जम्मू कश्मीर के पर्यटन कारोबार से जुड़े लोग करीब 17 किमी अंदर घुस आए हैं। वे जमीन पर अपना हक जताकर कारोबार चला रहे हैं। यही नहीं, जेएंडके पुलिस की अस्थायी चौकी भी हिमाचल सीमा के भीतर है।
विज्ञापन


दूसरी ओर जेएंडके के कारोबारी शिंकुला में 35 किलोमीटर अंदर घुसकर अपना कारोबार चला रहे हैं । रोहतांग सुरंग बनने के बाद सरचू पर्यटन की दृष्टि से अधिक विकसित होगा। ऐसे में विवाद और भी गहरा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस मसले को लेकर लाहौल-स्पीति के उपायुक्त केके सरोच ने वन अरण्यपाल कुल्लू को भी पत्र लिखकर सीमा विवाद देखने को कहा है। गौरतलब है कि हिमाचल और जम्मू-कश्मीर के प्रशासनिक अधिकारियों की एक बैठक 10 अगस्त 2015 को सरचू में हुई थी।

इसमें सर्वे ऑफ इंडिया की टीम ने मानचित्र के आधार पर स्थिति स्पष्ट करते हुए कहा था कि जम्मू कश्मीर से जुड़े लोग हिमाचल में पर्यटन गतिविधियां चला रहे हैं।


यहां तक कि जम्मू-कश्मीर की पुलिस भी हिमाचल की भूमि पर अस्थायी पुलिस चौकी लगा रही है। उधर, वन अरण्यपाल कुल्लू अनिल शर्मा ने कहा है कि उन्हें डीसी लाहौल-स्पीति की ओर से कोई पत्र नहीं मिला है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed