Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Himachal is the target of fraudsters, Haryana connection in police constable recruitment fraud

Himachal News: जालसाजों के निशाने पर हिमाचल, दो भर्ती फर्जीवाड़ों में सामने आया हरियाणा कनेक्शन

Mon, 19 May 2025 11:13 AM IST
Krishan Singh विश्वास भारद्वाज, शिमला
विश्वास भारद्वाज, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Mon, 19 May 2025 11:13 AM IST
सार

अहम पहलू यह है कि अब तक प्रदेश में हुईं की भर्ती परीक्षाओं के फर्जीवाड़े में हरियाणा के लोगों का कनेक्शन लगातार सामने आया है। 

विज्ञापन
Himachal is the target of fraudsters, Haryana connection in police constable recruitment fraud
फर्जीवाड़ा। - फोटो : amar ujala

विस्तार

हिमाचल प्रदेश जालसाजों के निशाने पर है। अहम पहलू यह है कि अब तक प्रदेश में हुईं की भर्ती परीक्षाओं के फर्जीवाड़े में हरियाणा के लोगों का कनेक्शन लगातार सामने आया है। नवोदय विद्यालय समिति के गैर शिक्षक पदों की भर्ती परीक्षा में फर्जीवाड़े के ताजा मामले से पहले साल 2024 में डाकघर भर्ती घोटाले में हरियाणा के भिवानी और हिसार से फर्जी दस्तावेज बरामद हुए थे। वर्ष 2022 में पुलिस कांस्टेबल भर्ती मामले में भी रोहतक के कोचिंग सेंटर संचालक को चार्जशीट किया गया था। केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) ने इन दोनों मामलों की जांच की है। इतना ही नहीं, ग्रामीण डाक सेवक भर्ती परीक्षा में भी हरियाणा के कुछ लोगों के फर्जी दस्तावेजों पर नौकरी हासिल करने का खुलासा हो चुका है।

विज्ञापन
Trending Videos

फरवरी 2024 में हिमाचल प्रदेश डाकघर भर्ती घोटाले में सीबीआई ने दो मामले दर्ज किए थे। यह मामले फर्जी शैक्षणिक योग्यता दस्तावेज जमा करके नौकरी हासिल करने के आरोपों से संबंधित थे। जांच में हरियाणा के भिवानी और हिसार जिलों में आरोपियों के परिसरों पर तलाशी भी ली गई थी और कुछ आपत्तिजनक दस्तावेज बरामद किए गए थे। जांच के दौरान पंजाब, बिहार और हरियाणा में छापा मारा गया और कुछ संदिग्धों को गिरफ्तार भी किया गया था। इनमें हरियाणा के रोहतक का एक व्यक्ति भी शामिल था। वर्ष 2022 में पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा पेपर लीक मामले में हरियाणा सहित बाहरी राज्यों के संगठित गिरोहों की संलिप्तता पाई गई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

हिमाचल प्रदेश पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा 2022 में हरियाणा के गिरोह की संलिप्तता सामने आई थी। ग्रामीण डाक सेवक भर्ती परीक्षा में हरियाणा से संबंधित आरोपियों के फर्जी दस्तावेजों पर नौकरी हासिल करने का मामला सामने आ चुका है। अक्तूबर 2023, फरवरी 2024 और जून 2024 में दर्ज मामलों में हरियाणा के आरोपियों की भूमिका पाई गई है। ग्रामीण डाक सेवक भर्ती परीक्षा में हरियाणा के गिरोह की भूमिका मुख्य रूप से फर्जी शैक्षिक प्रमाण पत्र उपलब्ध कराने से संबंधित रही है। हरियाणा के कुछ अभ्यर्थियों ने 10वीं कक्षा की फर्जी मार्क्सशीट का उपयोग करके नौकरियां हासिल कीं। 

विज्ञापन

भर्ती परीक्षा फर्जीवाड़े को लेकर सूचना मिली है। इस मामले में एफआईआर दर्ज कर ली गई है। गवाहों के बयान दर्ज करने के बाद मामले की जांच आगे बढ़ाई जाएगी। पुलिस मुख्यालय भी मामले पर कड़ी नजर बनाए हुए है। सोमवार को इस मामले पर संबंधित अधिकारियों से रिपोर्ट लेने के बाद आगामी निर्देश जारी किए जाएंगे।- डाॅ. अतुल वर्मा, पुलिस महानिदेशक हिमाचल पुलिस

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed