फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Himachal is facing big loss due to cheap liquor in Chandigarh, read the whole matter

चंडीगढ़ की सस्ती शराब लगा रही हिमाचल को चूना, पढ़ें पूरा मामला

Fri, 29 Nov 2019 05:00 AM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Fri, 29 Nov 2019 05:00 AM IST
विज्ञापन
Himachal is facing big loss due to cheap liquor in Chandigarh, read the whole matter
सांकेतिक तस्वीर

चंडीगढ़ में कम टैक्स के चलते सस्ती बिक रही शराब ने हिमाचल को दोहरी परेशानी में डाल दिया है। चंडीगढ़ की सस्ती शराब की वजह से हिमाचल में न सिर्फ अवैध शराब की तस्करी की समस्या बढ़ी है, बल्कि प्रदेश को इससे राजस्व का भी नुकसान उठाना पड़ रहा है। सस्ती शराब के इस दोहरे नुकसान को झेल रहे हिमाचल ने अब चंडीगढ़ के प्रशासन को पत्र लिखकर टैक्स बढ़ाने की मांग की है। प्रधान सचिव आबकारी संजय कुंडू ने इस संबंध में प्रशासक को पत्र भी लिख दिया है।

विज्ञापन


दरअसल, चंडीगढ़ में देसी शराब पर एक्साइज ड्यूटी 48 से 63 रुपये प्रति लीटर है, जबकि हिमाचल में यही एक्स डिस्टिलरी प्राइस पर एक्साइज ड्यूटी 62 से 74 रुपये प्रति लीटर है। विदेशी शराब पर चंडीगढ़ में 300 रुपये व हिमाचल में 484 रुपये प्रति लीटर एक्साइज टैक्स और विदेशी बीयर पर चंडीगढ़ में 33 रुपये, जबकि हिमाचल में 67 रुपये प्रति लीटर एक्साइज टैक्स लगता है। एक्साइज टैक्स के इसी बड़े अंतर का असर देसी-विदेशी शराब की कीमत पर पड़ रहा है। इसकी वजह से प्रदेश में चंडीगढ़ से शराब तस्करी बढ़ी है।
विज्ञापन


इस वजह से हिमाचल को राजस्व का भारी नुकसान हो रहा है। प्रमुख सचिव कुंडू ने बताया कि हाल में हुई उत्तर क्षेत्र परिषद की बैठक के दौरान भी हिमाचल ने यह मुद्दा उठाया था। अब पत्र लिखकर चंडीगढ़ के प्रशासक से मांग की गई है वह टैक्स के इस अंतर को खत्म करने के लिए कदम उठाए, ताकि अवैध तस्करी और राजस्व नुकसान की दोहरी मार से हिमाचल को राहत मिल सके। बता दें, इस नुकसान के बावजूद पिछले साल की तुलना में हिमाचल का आबकारी से राजस्व 180 करोड़ रुपये बढ़ा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed