फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Himachal: International Kabaddi star Sushma Sharma becomes Inspector in Rajasthan Police

हिमाचल: अंतरराष्ट्रीय कबड्डी स्टार सुषमा शर्मा राजस्थान पुलिस में बनीं इंस्पेक्टर

Tue, 24 Feb 2026 06:52 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, रोनहाट (सिरमौर)।
संवाद न्यूज एजेंसी, रोनहाट (सिरमौर)। Published by: Krishan Singh Updated Tue, 24 Feb 2026 06:52 PM IST
सार

सिरमाैर जिले के शिलाई के द्राबिल गांव की अंतरराष्ट्रीय कबड्डी खिलाड़ी सुषमा शर्मा को राजस्थान पुलिस में सब इंस्पेक्टर से पदोन्नत कर इंस्पेक्टर (एसएचओ) नियुक्त किया है।

विज्ञापन
Himachal: International Kabaddi star Sushma Sharma becomes Inspector in Rajasthan Police
अंतरराष्ट्रीय कबड्डी स्टार सुषमा शर्मा। - फोटो : संवाद

विस्तार

हिमाचल प्रदेश के सिरमाैर जिले के शिलाई के द्राबिल गांव की अंतरराष्ट्रीय कबड्डी खिलाड़ी सुषमा शर्मा को राजस्थान पुलिस में सब इंस्पेक्टर से पदोन्नत कर इंस्पेक्टर (एसएचओ) नियुक्त किया है। खेल में देश का नाम रोशन करने के बाद अब खाकी वर्दी में भी सुषमा नई ऊंचाइयों को छू रही हैं। सुषमा ने कबड्डी के अंतरराष्ट्रीय मंच पर भारत का प्रतिनिधित्व करते हुए कई प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है। पिता मदन शर्मा ने बेटी की उपलब्धि पर खुशी जाहिर करते हुए कहा कि पहले सुषमा ने अंतरराष्ट्रीय कबड्डी में नाम कमाकर परिवार और प्रदेश का मान बढ़ाया और अब राजस्थान पुलिस में पदोन्नति पाकर गर्व से सीना चौड़ा कर दिया है। उन्होंने कहा कि यह क्षण सुषमा की वर्षों की मेहनत, अनुशासन और समर्पण का परिणाम है। गांव द्राबिल और आसपास के क्षेत्र के लोगों ने भी सुषमा शर्मा को बधाई दी है।

विज्ञापन

ताशील अंडर-21 वॉलीबाल की टीम बनीं कप्तान
कांगड़ा के शाहपुर में होने वाली अंडर-21 वॉलीबाल चैंपियनशिप में सोलन की टीम का ताशील ठाकुर नेतृत्व करेंगी। टीम के कोच अंशु ने बताया कि यह प्रतियोगिता नशे के खिलाफ अभियान के तहत 24 और 25 फरवरी को आयोजित की जा रही है। दो दिवसीय प्रतियोगिता में बॉयज और गर्ल्स वर्ग की टीमें हिस्सा ले रही हैं। इस अवसर पर श्रीजी परिवार ट्रस्ट के संस्थापक श्रीहित अभय ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed