फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Himachal: IIT Mandi student found hanging in his room; no note found at the scene.

हिमाचल: आईआईटी मंडी का छात्र अपने कमरे में फंदे से लटका मिला, माैके से नहीं मिला सुसाइड नोट

Wed, 02 Sep 2026 10:36 AM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी।
संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी। Published by: Krishan Singh Updated Wed, 02 Sep 2026 10:36 AM IST
सार

 छात्र सोमवार शाम पीएचडी के कॉम्प्रिहेंसिव टेस्ट का परिणाम आने के बाद से परेशान बताया जा रहा था। मंगलवार को जब उसने फोन उठाना और कमरे का दरवाजा खोलना बंद कर दिया तो परिजनों को चिंता हुई। 

विज्ञापन
Himachal: IIT Mandi student found hanging in his room; no note found at the scene.
खुदकुशी। - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

आईआईटी मंडी के एक छात्र का शव मंगलवार दोपहर कटौला में किराये के कमरे में फंदे से लटका मिला। छात्र सोमवार शाम पीएचडी के कॉम्प्रिहेंसिव टेस्ट का परिणाम आने के बाद से परेशान बताया जा रहा था।

विज्ञापन


मंगलवार को जब उसने फोन उठाना और कमरे का दरवाजा खोलना बंद कर दिया तो परिजनों को चिंता हुई। पुलिस के अनुसार, दोपहर करीब 1:40 बजे कटौला पंचायत के प्रधान महेश्वर सिंह ने सूचना दी कि कटौला स्कूल के समीप किराये पर रह रहा आईआईटी का छात्र काफी देर से कमरे का दरवाजा नहीं खोल रहा है।
विज्ञापन


सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। कमरा अंदर से बंद था। पुलिस ने चिटकनी तोड़कर अंदर प्रवेश किया तो गुरप्रीत सिंह रस्सी के फंदे से लटका था। वह डलहौजी का रहने वाला था। आरएफएसएल की टीम ने भी घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस को कोई सुसाइड नोट नहीं मिला। एसपी विनोद कुमार ने बताया कि पुलिस जांच कर रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed