फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Himachal IFS officers declare their assets

करोड़पति हैं हिमाचल के आला वन अफसर, पढ़िए कितनी है संपत्ति

Mon, 13 Feb 2017 04:47 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला Updated Mon, 13 Feb 2017 04:47 PM IST
विज्ञापन
Himachal IFS officers declare their assets

हिमाचल के आला वन अफसर करोड़पति हैं। उनके पास हिमाचल से बाहर आंध्र प्रदेश, महाराष्ट्र, पंजाब, यूपी, बिहार जैसे राज्यों में भी अचल संपत्तियां हैं। कई अधिकारियों का कहना है कि उनके पास पैतृक संपत्ति है। ये संपत्तियां आवास, फ्लैट, प्लॉट आदि के रूप में हैं।

विज्ञापन


कुछ अधिकारियों की संपत्तियां हिमाचल के एक से अधिक जिलों में भी हैं। हिमाचल सरकार ने 38 आईएफएस अधिकारियों की अचल संपत्ति सार्वजनिक की है। अन्य अधिकारियों की संपत्ति भी जल्द सार्वजनिक की जाएगी। यह ब्योरा बाकायदा वन विभाग की वेबसाइट पर डाला गया है।

विज्ञापन

पढ़िए किसके पास कितनी संपत्ति

Himachal IFS officers declare their assets

प्रदेश सरकार की ओर से जारी संपत्ति विवरण के मुताबिक आईएफएस अधिकारी हरि सिंह डोगरा के पास जिला मंडी के तहसील कोटली में 20 लाख का भवन और जमीन, जिला मंडी में 75 लाख रुपये का आवासीय गृह, कुल्लू में 13 लाख, ऊना में दो लाख रुपये और धर्मशाला में छह लाख की अचल संपत्ति है। 

जीएस गोराया के पास पटियाला में एक करोड़ 80 लाख और रोपड़ में 30 लाख की अचल संपत्ति है। डा. सविता के पास न्यू चंडीगढ़ में 99, 45, 490 रुपये का आवासीय फ्लैट, यहीं पर 58 लाख रुपये की कीमत का जमीन का प्लॉट और कांगड़ा के खनियारा में 72 लाख रुपये कीमत का प्लॉट और एक घर है। 

इनके पास 48 लाख का फ्लैट

Himachal IFS officers declare their assets
फ्लैट - फोटो : Demo Pic..

जीआर साहिबी के पास सोलन में 18 लाख का फ्लैट, शिमला में 17 लाख की जमीन, सोलन में 48 लाख का फ्लैट, पंजाब के मनौली में 15 लाख की भूमि और हिमाचल में 5 लाख की अचल संपत्ति है। आरएस बनियाल के पास कांगड़ा के पालमपुर में 55 लाख, बड़सर

में 15 लाख और पालमपुर में 40 लाख रुपये की अचल संपत्ति है। समीर रस्तोगी के पास उत्तर प्रदेश में लगभग 1 करोड़ 65 लाख रुपये की अचल संपत्ति है। एसएस नेगी के पास किन्नौर, शिमला और कुल्लू में 80 लाख की अचल संपत्ति है। कई अन्य अधिकारियों के पास 20 से 50 लाख रुपये की कीमत की भी अचल संपत्तियां हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed