फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Himachal HRTC superintendent suspended on charges of accepting bribes

Himachal: रिश्वत लेने के आरोप में HRTC अधीक्षक सस्पेंड, निगम के प्रबंध निदेशक निपुण जिंदल ने जारी किए आदेश

Tue, 06 Jan 2026 09:32 PM IST
अंकेश डोगरा अमर उजाला ब्यूरो, शिमला।
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला। Published by: अंकेश डोगरा Updated Tue, 06 Jan 2026 09:32 PM IST
सार

एचआरटीसी शिमला मंडल में तैनात अधीक्षक ग्रेड-एक जगदीश चंद को रिश्वत के आरोप में सस्पेंड कर दिया गया है। निगम प्रबंध ने अधिकारी के खिलाफ लगे आरोपों के चलते जांच बैठा दी है। पढ़ें पूरी खबर...
 

विज्ञापन
Himachal HRTC superintendent suspended on charges of accepting bribes
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हिमाचल पथ परिवहन निगम शिमला मंडल में तैनात अधीक्षक ग्रेड-एक जगदीश चंद को रिश्वत के आरोप में सस्पेंड कर दिया गया है। निगम के प्रबंध निदेशक निपुण जिंदल ने यह आदेश जारी किए हैं। आरोप है कि शिमला डिवीजन में जांच अधिकारी के रूप में तैनात अधीक्षक ग्रेड-एक पद का दुरुपयोग कर रहा था। इस अधिकारी पर सार्वजनिक सेवा के हितों के खिलाफ कार्य करने के आरोप लगे थे।

विज्ञापन


अधिकारी पर यह भी आरोप है कि कर्मचारियों से अनुकूल जांच रिपोर्ट देने के बदले में रिश्वत की मांग की है। निगम प्रबंधन को इसको लेकर शिकायतें मिली थी। निगम प्रबंधन ने कहा कि अधिकारी के खिलाफ केंद्रीय सिविल सेवा वर्गीकरण नियंत्रण एवं अपील नियम, 1965 के नियम 10(1) के तहत जांच की जाएगी। जांच की निष्पक्ष सुनिश्चित करने के लिए उन्हें जांच अवधि के दौरान पद पर बने रहना उचित नहीं माना गया है। इसके चलते निगम प्रबंधन ने अधिकारी का निलंबन किया है। निगम प्रबंध ने अधिकारी के खिलाफ लगे आरोपों के चलते जांच बैठा दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed