{"_id":"656df8e820b551ff970970f6","slug":"himachal-horticulture-department-farmers-and-gardeners-will-have-to-apply-within-ten-days-to-buy-fruit-plants-2023-12-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"हिमाचल उद्यान विभाग: फलदार पौधे लेने के लिए किसानों-बागवानों को दस दिन में करना होगा आवेदन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हिमाचल उद्यान विभाग: फलदार पौधे लेने के लिए किसानों-बागवानों को दस दिन में करना होगा आवेदन
Mon, 04 Dec 2023 11:09 PM IST
Krishan Singh
संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
Published by: Krishan Singh
Updated Mon, 04 Dec 2023 11:09 PM IST
सार
उद्यान विभाग जिला उपनिदेशक डॉ. वीपी बैंस ने बताया कि विभाग ने पौधों की बिक्री की तैयारी शुरू कर दी है। 15 दिसंबर से मांग के अनुसार पौधे वितरित किए जाएंगे।
विज्ञापन
सेब के पौधे।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
उद्यान विभाग सोलन ने शरद ऋतु में लगाए जाने वाले फलदार पौधों को वितरण की तैयारियां शुरू कर दी हैं। विभाग ने जिले के किसान-बागवानों से दस दिन में पौधों की डिमांड की मांगी। इसके आधार पर विभाग फलदार पौधों की बिक्री 15 दिसंबर को करेगा। विभाग ने अपनी गौड़ा, दाड़लाघाट, पट्टा महलोग, चायल, अर्की और खटनाली नर्सरियों में सेब व अन्य 88943 फलदार पौधे तैयार किए हैं। यह पौधे डिमांड के अनुसार बिक्री किए जाएंगे। इस बार पौधों के रेट बीते वर्ष की तरह ही रखे गए हैं।
विज्ञापन
विभाग के पास 13957 पौधे कलम किए हुए हैं, जबकि 74986 मूलवृंत हैं। विभाग के पास सेब के 8955 पौधे, नाशपाती के 3000, प्लम के 752, खुमानी के 1000 और अखरोट, अनार के 250 पौधे तैयार हैं। यह पौधे ब्लॉक के उद्यान केंद्रों में उपलब्ध करवाए जाएंगे। इन पौधों के दाम भी विभाग की ओर से तय किए गए है। सेब का पौधा 100-150 रुपये, नाशपाती 80 से 120, प्लम का पौधा 80 रुपये, खुमानी 90 रुपये, अखरोट 150 रुपये, जापानी फल 100 रुपये, कीवी 120 रुपये और सेब के मूलवृंत 100 रुपये में बागवानों को मुहैया करवाया जाएगा।
विज्ञापन
उधर, उद्यान विभाग जिला उपनिदेशक डॉ. वीपी बैंस ने बताया कि विभाग ने पौधों की बिक्री की तैयारी शुरू कर दी है। 15 दिसंबर से मांग के अनुसार पौधे वितरित किए जाएंगे। उन्होंने किसान-बागवानों को दस दिन में पौधों की मांग को स्थानीय ब्लॉक उद्यान केंद्र में भेजने को कहा है। उन्होंने बताया कि पहले मांग पर ही पौधे दिए जाएंगे। यह मांग निदेशालय को भेजी जाएगी।
विज्ञापन