फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Himachal High Court strict over illegal parking

हिमाचल हाईकोर्ट ने अवैध पार्किंग पर लिया कड़ा संज्ञान

Thu, 30 Jun 2016 01:27 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला Updated Thu, 30 Jun 2016 01:27 PM IST
विज्ञापन
Himachal High Court strict over illegal parking
हिमाचल हाईकोर्ट

प्रदेश हाईकोर्ट ने संजौली के ढिंगूधार क्षेत्र में सड़क किनारे अवैध पार्किंग पर संज्ञान लेते हुए संबंधित अधिकारियों को आदेश दिए हैं कि वह इस क्षेत्र में अवैध पार्किंग न होने दे। मुख्य न्यायाधीश मंसूर अहमद मीर और न्यायाधीश संदीप शर्मा की खंडपीठ ने गौरव शर्मा की याचिका की सुनवाई के बाद यह आदेश पारित किए। हाईकोर्ट ने सरकार से छह सप्ताह में इस बाबत जवाब भी तलब किया है।

विज्ञापन


प्रार्थी ने आरोप लगाया है कि संजौली बाजार से ढिंगू माता मंदिर को जाने वाली सड़क को कुछ लोगों ने पार्किंग जोन में तब्दील कर दिया है। इस कारण इस सड़क से आपातकालीन समय में जरूरी गाड़ियों को लाने व बाहर निकालने में भारी मुश्किलों का सामना करना पड़ता है। रात्रि के समय यह समस्या विकराल हो जाती है।
विज्ञापन


लोग गाड़ियों को बेतरतीब ढंग से पार्क कर सड़क को पूर्ण रूप से बाधित कर देते हैं। प्रार्थी ने मांग की है कि अवैध पार्किंग करने वालों की गाड़ियां जब्त कर उनके खिलाफ कड़ी कार्यवाही अमल में लाई जाए। सड़क के दोनों ओर पार्किंग को रोका जाए। मामले पर अगली सुनवाई 24 अगस्त को होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रार्थी गौरव शर्मा ने अमर उजाला में बीस जून को प्रकाशित दो खबरों ‘व्यवस्था पर सवाल-सौ मीटर के दायरे में पांच जगह बस स्टाप’ और ‘छह माह के भीतर तीसरी बार खोद डाली सर्कुलर सड़क, लग रहा जाम’ को याचिका में शामिल किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed