फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Himachal High Court Slams Magistrate

ज्यूडिशियल मैजिस्ट्रेट ने नहीं भेजा रिकॉर्ड, हाईकोर्ट ने मांगा जवाब

Mon, 27 Jun 2016 10:13 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला Updated Mon, 27 Jun 2016 10:13 AM IST
विज्ञापन
Himachal High Court Slams Magistrate
हिमाचल हाईकोर्ट

हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट के न्यायिक आदेशों को गंभीरता से न लेने पर ज्यूडिशियल मैजिस्ट्रेट कोर्ट नंबर-7 शिमला से स्पष्टीकरण मांगा गया है। न्यायाधीश तरलोक सिंह चौहान ने सोहन सिंह बनाम मास्टर साहिल वर्मा नामक मामले में मंगाए गए रिकॉर्ड को समय पर न भेजने और तथ्यों की जांच किए बिना कोर्ट में झूठा जवाब देने पर यह स्पष्टीकरण मांगा है।

विज्ञापन


मामले के अनुसार 31 मार्च 2016 को हाईकोर्ट ने इस मामले में ज्यूडिशियल मैजिस्ट्रेट कोर्ट नंबर-7 शिमला से रिकॉर्ड तलब किया था। एक महीने बाद भी जब रिकॉर्ड नहीं पहुंचा तो हाईकोर्ट ने 29 अप्रैल को न्यायिक आदेश जारी कर स्पष्टीकरण मांगा है। ज्यूडिशियल मैजिस्ट्रेट ने तथ्यों की जांच किए बगैर ही ज्यूडिशियल मैजिस्ट्रेट कोर्ट नंबर तीन के अधीक्षक ग्रेड-दो की ऑफिस रिपोर्ट के आधार पर हाईकोर्ट को बता दिया कि मामले का रिकॉर्ड 23 अप्रैल को भेज दिया था और हाईकोर्ट ने उसी दिन रिकॉर्ड प्राप्त कर लिया था।
विज्ञापन


वास्तव में मामले से जुड़ा रिकॉर्ड 29 अप्रैल के आदेश के अनुसार चार मई को हाईकोर्ट ने प्राप्त किया। हाईकोर्ट ने ज्यूडिशियल मैजिस्ट्रेट कोर्ट नंबर सात शिमला के पिछले स्पष्टीकरण से नाराजगी व्यक्त करते हुए कहा कि निचली अदालत ने हाईकोर्ट के न्यायिक आदेशों को हल्के में लेकर स्पष्टीकरण की बजाय झूठा जवाब पेश किया। कोर्ट ने 22 जुलाई तक ज्यूडिशियल मैजिस्ट्रेट से स्पष्टीकरण देने को कहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed