फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   himachal high court seeks report on broken steel bottles distributed to students

हिमाचल: स्कूलों में पानी की टूटी बोतलें बांटने पर हाईकोर्ट ने निदेशालय से किया जवाबतलब

Wed, 05 Jan 2022 04:45 PM IST
अरविन्द ठाकुर अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Wed, 05 Jan 2022 04:45 PM IST
सार

प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के माध्यम से सरकारी स्कूलों में बोतलें बांटी जा रही हैं। कुछ दिन पहले मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर की तस्वीर लगी इन बोतलों को मंडी जिले के कई स्कूलों में बांटा गया है। कई विद्यार्थियों को इस दौरान तले से टूटी हुई बोतलें मिली।

विज्ञापन
himachal high court seeks report on broken steel bottles distributed to students
हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट - फोटो : ANI

विस्तार

प्रदेश के सरकारी स्कूलों में बंटी स्टील की टूटी पानी बोतलों पर हाईकोर्ट ने जवाबतलब कर लिया है। हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट की किशोर न्याय समिति ने उच्च शिक्षा निदेशालय से इस बाबत रिपोर्ट मांगी है। मंडी जिले के कुछ स्कूलों में टूटी-फूटी स्टील बोतलें बांटने का मामला सामने आया था। अमर उजाला में चार जनवरी को प्रकाशित खबर पर हाईकोर्ट की समिति ने यह संज्ञान लिया है।

विज्ञापन


उपनिदेशक मंडी की ओर से जिले के 18 स्कूलों के प्रधानाचार्यों को पत्र जारी कर इस संदर्भ में जानकारी देने के लिए कहा है। प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के माध्यम से सरकारी स्कूलों में बोतलें बांटी जा रही हैं। सूबे के नौवीं कक्षा के नब्बे हजार विद्यार्थियों को बोतलें दिए जाने की योजना है। 
विज्ञापन


कुछ दिन पहले मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर की तस्वीर लगी इन बोतलों को मंडी जिले के कई स्कूलों में बांटा गया है। कई विद्यार्थियों को इस दौरान तले से टूटी हुई बोतलें मिली। खराब मिली इन बोतलों को बदलने की कोई भी व्यवस्था नहीं होने से विद्यार्थियों में रोष है। अमर उजाला ने इस मामले को प्रमुखता से प्रकाशित किया। इस पर हाईकोर्ट की किशोर न्याय समिति ने संज्ञान लेते हुए मामले में आवश्यक रिपोर्ट देने को कहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed