फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Himachal high court questions to police over kullu rape case

कुल्लू के गुड़िया रेप कांड को हिमाचल पुलिस ने बना दिया तमाशा

Sat, 29 Jul 2017 01:42 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला Updated Sat, 29 Jul 2017 01:42 PM IST
विज्ञापन
Himachal high court questions to police over kullu rape case

गुड़िया प्रकरण की जांच के दौरान सवालों में घिरी हिमाचल पुलिस का एक और क्रूर चेहरा सामने आया है। कुल्लू की आठ वर्षीय गुड़िया की रेप के बाद हत्या मामले में तीन महीने गुजर जाने पर भी पुलिस के हाथ खाली हैं।

विज्ञापन


हद तो तब हो गई जब पुलिस ने पीड़ित परिवार पर ही जांच में सहयोग न करने की बात कहकर केस का तमाशा बना दिया। 

पुलिस का कहना है कि वह प्रयास कर रही है और आरोपी जल्द पकड़े जाएंगे। हालात यह है कि हाईकोर्ट की फटकार के बाद भी सही जांच करने के बजाय पुलिस पीड़ित परिवार पर ही सवाल उठा रही है।
विज्ञापन


दरअसल, 29 अप्रैल को भुंतर स्थित ट्रक यूनियन के समीप झुग्गी झोपड़ी में रहने वाली 8 वर्षीय बच्ची लापता हो गई थी। परिजनों ने तलाश के बाद पुलिस थाना भुंतर में इसकी सूचना दी। शिकायत पर पुलिस टीम को उस दिन कोई सुराग नहीं मिला।

विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने जांच को ठंडे बस्ते में डाल दिया

Himachal high court questions to police over kullu rape case

अगली सुबह पुलिस को फोन पर सूचना मिली कि पारला भुंतर में नदी किनारे एक बच्ची पड़ी हुई है। सूचना पर परिवार के साथ पहुंची पुलिस ने बच्ची की शिनाख्त कर ली। पुलिस ने भी आनन-फानन में घटनास्थल पर मौजूद सभी तथ्यों की जांच के बाद सैंपल फोरेंसिक लैब भेजे।

बच्ची को देखने से स्पष्ट हो रहा था कि बच्ची से दुराचार कर उसकी निर्ममता हत्या की गई है। उसके सिर पर गहरे घाव थे। कुछ समय बाद पुलिस ने जांच को ठंडे बस्ते में डाल दिया। इसके बाद अब हाईकोर्ट के संज्ञान लेने पर पुलिस सफाई देने में जुटी है।

पुलिस ने कहा है कि पूरी गंभीरता से मामले की जांच की जा रही है। पुलिस के अनुसार प्रथम दृष्टया लगता है कि उस स्थान में रह रहे प्रवासियों में से ही किसी ने इस घटना को अंजाम दिया होगा। साथ ही उन्होंने मामले में बच्ची के माता-पिता और बहन से कोई सहयोग नहीं मिलने की बात कही है।

पुलिस को प्रवासियों पर शक

Himachal high court questions to police over kullu rape case

कुल्लू में बच्ची की रेप के बाद हत्या के मामले में पुलिस ने हाईकोर्ट में प्रारंभिक जांच रिपोर्ट सौंप दी है। पुलिस ने कहा है कि पूरी गंभीरता से मामले की जांच की रही है। प्रथम दृष्टया लगता है कि उस स्थान में रह रहे प्रवासियों में से ही किसी ने इस घटना को अंजाम दिया होगा।

इस मामले में बच्ची के माता-पिता और बहन से कोई सहयोग नहीं मिल रहा है। फिर भी पुलिस हर संभव प्रयास कर दोषियों की तलाश में जुटी है। मामले पर सुनवाई 2 सप्ताह बाद होगी। हाईकोर्ट ने इस मामले को लेकर प्रकाशित खबरों का संज्ञान लेकर सरकार से दो दिनों के भीतर जवाब तलब किया था।

घटना के अनुसार 29 अप्रैल को भुंतर स्थित ट्रक यूनियन के समीप झुग्गी झोपड़ी में रहने वाली 8 वर्षीय बच्ची बाजार की ओर गई थी, लेकिन शाम ढलने तक भी नहीं लौटी। परिवार के लोगों ने बच्ची की तलाश हरसंभव स्थान पर की। जब कहीं कोई सुराग न मिला तो बच्ची के मां-बाप ने पुलिस थाना भुंतर में इसकी सूचना दी।

शिकायत मिलते के बाद पुलिस टीम बच्ची की तलाश में जुट गई। रात भर पुलिस को बच्ची के बारे में कोई सुराग नहीं मिल पाया। अगली सुबह पुलिस को फोन के माध्यम से सूचना मिली कि पारला भुंतर में नदी के किनारे एक बच्ची पड़ी हुई है। सूचना मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंची।

घटनास्थल पर मौजूद सभी तथ्यों की जांच के बाद बच्ची को क्षेत्रीय अस्पताल पहुंचाया गया, लेकिन कुछ ही समय बाद बच्ची ने दम तोड़ दिया। बच्ची को देखने से स्पष्ट हो रहा था कि बच्ची के साथ दुष्कर्म किया गया है और उसके बाद उसकी निर्ममता से हत्या कर दी गई है। बच्ची के सिर पर गहरे घाव किए गए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed