{"_id":"5bb714c0867a55271f37f1ed","slug":"himachal-high-court-orders-status-quo-for-narag-degree-college-sirmour","type":"story","status":"publish","title_hn":"बंद नहीं होगा ये डिग्री कॉलेज, हाईकोर्ट ने दिए आदेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बंद नहीं होगा ये डिग्री कॉलेज, हाईकोर्ट ने दिए आदेश
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
Updated Fri, 05 Oct 2018 01:08 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिला सिरमौर स्थित राजकीय महाविद्यालय नारग बंद नहीं होगा। प्रदेश हाईकोर्ट ने कॉलेज को बंद करने संबंधी आदेशों के खिलाफ दायर याचिका में अंतरिम आदेश पारित कर कॉलेज की यथा स्थिति बनाए रखने के आदेश पारित किए हैं।
विज्ञापन
कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश संजय करोल और न्यायाधीश संदीप शर्मा की खंडपीठ ने याचिकाकर्ता बीआर शर्मा की याचिका पर प्रारंभिक सुनवाई के बाद यह आदेश पारित किए। सुनवाई के दौरान कोर्ट को बताया गया कि जुलाई में करीब 32 छात्रों ने इस कॉलेज में दाखिला लिया था।
विज्ञापन
अब सरकार ने राजनीतिक कारणों से इस कॉलेज को बंद करने का फैसला लिया है। कॉलेज बंद करने का कारण छात्रों की संख्या का कम होना बताया गया है। प्रार्थियों के अनुसार कॉलेज में तैनात स्टाफ अभी भी रिलीव नहीं हुआ है। छात्रों ने भी किसी अन्य जगह दाखिला नहीं लिया है। इसके चलते हाईकोर्ट ने इस कॉलेज की यथा स्थिति बरकरार रखने के आदेश पारित किए।
विज्ञापन