{"_id":"5bd951e5bdec2267b36abe35","slug":"himachal-high-court-orders-for-c-v-teachers-to-eligible-for-brcc","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीएंडवी अध्यापक भी बन सकेंगे बीआरसीसी, हाईकोर्ट ने दिए आदेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीएंडवी अध्यापक भी बन सकेंगे बीआरसीसी, हाईकोर्ट ने दिए आदेश
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
Updated Wed, 31 Oct 2018 12:26 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सीएंडवी शिक्षक भी अब बीआरसीसी बन सकेंगे। प्रदेश हाईकोर्ट ने नई व्यवस्था करते हुए सीएंडवी को भी बीआरसीसी के लिए पात्र माना है। सीएंडवी शिक्षक संघ के प्रदेश अध्यक्ष चमन लाल शर्मा ने बताया कि सीएंडवी अध्यापकों को बीआरसी के लिए पात्र नहीं माना जाता था, जबकि सीएंडवी अध्यापक बीआरसी बनने की पूरी योग्यता रखते हैं। अधिकतर सीएंडवी अध्यापक बीए और बीएड हैं। उन्होंने बताया कि इस मांग को लेकर प्रदेश हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाना पड़ा।
विज्ञापन
गोपाल सिंह और अन्य बनाम राज्य में हाईकोर्ट ने फैसला दिया कि जब तक पैट, सीएचटी, एचटी, एलटी, डीएम तथा शास्त्री वर्ग को बीआरसी पद के आवेदन के लिए नहीं बुलाया जाता, तब तक बीआरसी का रिजल्ट घोषित नही किया जा सकता। इस पद के लिए आवेदन करने का अधिकार सभी वर्गों को है। सीएंडवी अध्यापक संघ ने हाईकोर्ट के इस फैसले का स्वागत किया है।
विज्ञापन