फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Himachal: High Court issues transfer, promotion and appointment orders of 45 judicial officers

शिमला: हिमाचल हाईकोर्ट ने 45 न्यायिक अधिकारियों के किए तबादले, पदोन्नति

Sat, 04 Dec 2021 07:41 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Sat, 04 Dec 2021 07:41 PM IST
सार

हिमाचल प्रदेश में 45 न्यायिक अधिकारियों के तबादला, पदोन्नति व नियुक्ति आदेश जारी किए गए हैं। अधिसूचना के तहत अतिरिक्त मुख्य न्यायिक दंडाधिकारियों में कनिका चावला को नूरपुर, असलम बेग को ठियोग, निरंजन सिंह को अंब, मोनिका सोमबाल को सरकाघाट,  अशोक कुमार को शिमला कोर्ट नंबर-1, गीतिका कपिला को नादौन, गौरव कुमार को किन्नौर स्थानांतरित किया गया है।

विज्ञापन
Himachal: High Court issues transfer, promotion and appointment orders of 45 judicial officers
हिमाचल हाईकोर्ट - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट ने 45 न्यायिक अधिकारियों के तबादला, पदोन्नति और नियुक्ति आदेश जारी किए हैं। सात नए न्यायिक अधिकारियों को फील्ड ट्रेनिंग के लिए जिलों में नियुक्तियां दी गई हैं।

विज्ञापन

अधिसूचना के तहत अतिरिक्त मुख्य न्यायिक दंडाधिकारियों में कनिका चावला को नूरपुर, असलम बेग को ठियोग, निरंजन सिंह को अंब, मोनिका सोमवाल को सरकाघाट, अशोक कुमार को शिमला कोर्ट नंबर एक, गीतिका कपिला को नादौन, गौरव कुमार को किन्नौर स्थानांतरित किया गया है। पदोन्नत किए गए न्यायिक दंड अधिकारियों में प्रशांत सिंह नेगी को अतिरिक्त न्यायिक दंडाधिकारी कसौली, माधवी सिंह को जिला विधिक सेवा प्राधिकरण नाहन, विशाल कौंडल को चंबा, नव कमल को ऊना, शिखा लखनपाल को कांगड़ा, विकास गुप्ता को शिमला, अनीश कुमार को हमीरपुर, अंशु चौधरी को सोलन, निशांत वर्मा को किन्नौर नियुक्त किया गया है।
विज्ञापन


न्यायिक दंडाधिकारियों में अनीता शर्मा को न्यायिक दंडाधिकारी फर्स्ट क्लास बड़सर, बलजीत को मनाली, अजय कुमार को जयसिंहपुर, कनिका गुप्ता को देहरा, दीपाली गंभीर को हमीरपुर, प्रतीक गुप्ता को थुनाग, अंजू बहल को बंजार, एकांश कपिल को बिलासपुर, दीपिका नेगी को बैजनाथ, विभूति बहुगुणा को मोबाइल ट्रैफिक मजिस्ट्रेट बिलासपुर एवं हमीरपुर, डॉ. पुष्प लता को कंडाघाट, स्वाति बरवाल को कोर्ट नंबर एक कांगड़ा, युद्धवीर सिंह को करसोग, सुमित ठाकुर को डलहौजी, विकास कपूर को इंदौरा, चुनौती संगरौली को कोर्ट नंबर एक सोलन, शेविक घई को कोर्ट नंबर 3 हमीरपुर, मेघा शर्मा को कोर्ट नंबर छह शिमला में नियुक्त किया गया है। नवनियुक्त न्यायिक अधिकारियों को फील्ड ट्रेनिंग के लिए भी नियुक्ति दी गई है। इनमें नॉर्मा जैन को न्यायिक अधिकारी कुल्लू, गीतिका यादव को न्यायिक अधिकारी ऊना, शुभांगी जोशी को न्यायिक अधिकारी कांगड़ा, मृदुला शर्मा को न्यायिक अधिकारी कोर्ट नंबर पांच शिमला, टीना मल्होत्रा को न्यायिक अधिकारी कोर्ट नंबर तीन मंडी, वरुण को न्यायिक अधिकारी सोलन और कर्म प्रताप सिंह को न्यायिक अधिकारी चंबा में नियुक्ति दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed