फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   himachal health minister kaul singh thakur statement

सीएम, मेरे और सुक्खू के संपर्क में कई भाजपा विधायक: कौल

Mon, 22 May 2017 09:53 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, धर्मशाला
ब्यूरो/अमर उजाला, धर्मशाला Updated Mon, 22 May 2017 09:53 AM IST
विज्ञापन
himachal health minister kaul singh thakur statement

प्रदेश कांग्रेस की धर्मशाला में हुई शहीद सम्मान पदयात्रा में स्वास्थ्य मंत्री कौल सिंह ने कहा कि भाजपा में शामिल होने वाले विधायक कांग्रेस के नहीं हैं। आजाद विधायक मनोहर धीमान और बलवीर वर्मा की पृष्ठभूमि भाजपा की रही है। 

विज्ञापन


पिछले विधानसभा चुनावों के बाद अपने फायदे के लिए हालांकि कुछ विधायक कांग्रेस सरकार से जुड़े थे, लेकिन वे कभी भी पार्टी के सदस्य नहीं बने।

इंदौरा के विधायक मनोहर धीमान ने तो स्वयं कहा था कि वे कांग्रेस से जुड़ नहीं सकते हैं, क्योंकि आरएसएस से जुड़े हैं। कौल सिंह ने आरोप लगाया कि भाजपा सांप्रदायिक पार्टी है, जो लोगों को मंदिर और मस्जिद के नाम पर लड़ाती आई है। 
विज्ञापन


कौल सिंह ने कहा कि भाजपा के कई विधायक मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह, मेरे और प्रदेशाध्यक्ष सुक्खू के संपर्क में हैं। रैली में प्रदेशाध्यक्ष सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने कहा कि केंद्र सरकार केवल भाषणों पर चल रही है। धरातल पर कोई काम नहीं हो रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

भाजपा बताए, किस नेता ने देश के लिए कुर्बानी दी

himachal health minister kaul singh thakur statement

चुनावों से पहले एक सैनिक के सिर के बदले दस सिर लाने की बात तो कह दी, लेकिन सरकार बनने के बाद हिमाचल के आठ जवानों ने अपने प्राण देश के लिए दिए। अभी तक एक सिर भी किसी पाकिस्तानी का भारत नहीं आया है। कांग्रेस का इतिहास समर्पण का रहा है।

कांग्रेस के दो प्रधानमंत्रियों ने देश के लिए कुर्बानी दी है। भाजपा बताए कि उनकी पार्टी के किस नेता ने देश के लिए कुर्बानी दी। इससे पहले कांग्रेस नेताओं ने कोतवाली बाजार स्थित संगम पार्क से शहीद स्मारक तक शहीद सम्मान यात्रा निकाली। शहीद स्मारक धर्मशाला में शहीदों को श्रद्धांजलि दी गई। 

इस दौरान सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री धनीराम शांडिल, ऊर्जा मंत्री सुजान सिंह पठानिया, बीस सूत्रीय समिति अध्यक्ष रामलाल ठाकुर, ओबीसी वित्त निगम के चेयरमैन एवं कांग्रेस के वरिष्ठ नेता चौधरी चंद्रकुमार, मुख्यमंत्री के राजनीतिक सलाहकार रंगीलाराम राव, सीपीएस सोहन लाल, जगजीवन पाल, राजेश धर्माणी, वन निगम उपाध्यक्ष केवल सिंह पठानिया, विधायक किशोरी लाल, अजय महाजन, संजय रत्न और यादवेंद्र गोमा आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed