Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   himachal health department alert Five cases of Swine Flu in Kangra Himachal Pradesh

हिमाचल: कांगड़ा में दस दिन में स्वाइन फ्लू के पांच मामले, स्वास्थ्य विभाग अलर्ट

Sat, 12 Jan 2019 11:30 AM IST
Priyesh Mishra न्यूज डेस्क, अमर उजाला, धर्मशाला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, धर्मशाला Published by: Priyesh Mishra Updated Sat, 12 Jan 2019 11:30 AM IST
विज्ञापन
himachal health department alert Five cases of Swine Flu in Kangra Himachal Pradesh

नए साल के पहले दस दिनों में कांगड़ा जिला में स्वाइन फ्लू (एच1एन1) के पांच मामले सामने आए हैं। इससे स्वास्थ्य विभाग हरकत में आ गया है। विभाग ने जिले में अलर्ट जारी कर दिया है। सभी बीएमओ और सिविल अस्पताल प्रबंधन को सतर्क रहने की हिदायत दी गई है। साथ ही निर्देश दिए हैं कि अगर कोई संभावित मरीज आता हैं, तो उसका प्राथमिकता के साथ उपचार करें।

विज्ञापन


सूबे में नए साल में 36 संभावित मरीजों की जांच की गई। जिसमें सिर्फ कांगड़ा जिला में ही स्वाइन फ्लू के पांच मामले सामने आने की पुष्टि हुई है। उधर, स्वास्थ्य विभाग कांगड़ा के मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. डीजी गुप्ता ने कहा कि सभी मेडिकल अधिकारियों को सतर्क रहने की हिदायत दी गई है।

विज्ञापन
Trending Videos

स्वाइन फ्लू के लक्षण

himachal health department alert Five cases of Swine Flu in Kangra Himachal Pradesh

स्वाइन फ्लू से ग्रस्त मरीज में बुखार, तेज ठंड लगने, गला खराब होने, मांसपेशियों में दर्द होने, तेज सिरदर्द होने, खांसी आना, कमजोरी महसूस करना आदि लक्षण उभरते हैं।        
 इन बातों का रखें विशेष ध्यान- स्वास्थ व्यक्ति खांसी, जुकाम, बुखार के रोगी से दूर रहें। इसके अलावा आंख, नाक, मुंह को छूने के बाद किसी अन्य वस्तु को न छुएं और हाथों को साबुन/ एंटीसेप्टिक द्रव से धोकर साफ करें। खांसते, छींकते समय मुंह और नाक पर कपड़ा रखें।

खूब उबला हुआ पानी पीएं और पोषक भोजन तथा फलों का उपयोग करें। सर्दी-जुकाम, बुखार होने पर भीड़-भाड़ से बचें और घर पर ही रहकर आराम करते हुए उचित (लगभग आठ-नौ घंटे) नींद लें।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed