फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Himachal Hamirpur news: Vigilance Bureau interrogated bribe accused SHO neeraj Rana

हमीरपुर: एसएचओ से विजिलेंस थाना में लंबी पूछताछ, कहा- घूस के आरोप निराधार, मेरे पास कोई पैसे नहीं

Mon, 27 Dec 2021 05:10 PM IST
अरविन्द ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Mon, 27 Dec 2021 05:10 PM IST
सार

21 दिसंबर को विजिलेंस ने एसएचओ नीरज राणा के खिलाफ रिश्वत के आरोप में मामला दर्ज किया था।दुधारू पशुओं को मंडी से पठानकोट ले जा रहे एक व्यक्ति से आरोपी ने 25 हजार रुपये रिश्वत मांगी थी। नादौन के लेबर चौक पर एसएचओ रिश्वत की रकम ले रहा था तो विजिलेंस ने उसे गिरफ्तार करने का प्रयास किया, लेकिन वह विजिलेंस टीम पर गाड़ी चढ़ाने का प्रयास करते हुए मौके से फरार हो गया।

विज्ञापन
Himachal Hamirpur news: Vigilance Bureau interrogated bribe accused SHO neeraj Rana
एसएचओ नीरज राणा (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

रिश्वत के आरोप में निलंबित एसएचओ नीरज राणा को सोमवार को विजिलेंस थाना हमीरपुर में तलब किया गया। आरोपी से दोपहर करीब 12 बजे से शाम पांच बजे तक पूछताछ हुई। सूत्रों के मुताबिक आरोपी विजिलेंस जांच में सहयोग नहीं कर रहा। विजिलेंस ने इंस्पेक्टर नीरज राणा से घूस के 25 हजार रुपये केस प्रॉपर्टी के रूप में प्रस्तुत करने के लिए कहा, लेकिन एसएचओ ने घूस के आरोपों को निराधार बताया और कहा कि उनके पास कोई पैसे नहीं हैं।

विज्ञापन


शिकायतकर्ता और एसएचओ के बीच रिश्वत को लेकर फोन पर हुई बातचीत का रिकॉर्ड विजिलेंस के पास उपलब्ध है। शिकायतकर्ता ने घूस की 25 हजार रुपये की रकम एसएचओ को दी थी, उसमें केमिकल लगा था। हर नोट का सीरियल नंबर रिकॉर्ड के रूप में विजिलेंस के पास है। इससे स्पष्ट होता है कि आरोपी विजिलेंस के सामने मुकर रहा है। बता दें कि 21 दिसंबर को विजिलेंस ने एसएचओ नीरज राणा के खिलाफ रिश्वत के आरोप में मामला दर्ज किया था।
विज्ञापन


दुधारू पशुओं को मंडी से पठानकोट ले जा रहे एक व्यक्ति से आरोपी ने 25 हजार रुपये रिश्वत मांगी थी। नादौन के लेबर चौक पर एसएचओ रिश्वत की रकम ले रहा था तो विजिलेंस ने उसे गिरफ्तार करने का प्रयास किया, लेकिन वह विजिलेंस टीम पर गाड़ी चढ़ाने का प्रयास करते हुए मौके से फरार हो गया। अगले दिन विजिलेंस और फोरेंसिक साइंस विभाग ने जब एसएचओ की गाड़ी की तलाशी ली तो 0.84 ग्राम चिट्टा बरामद हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन


गाड़ी के स्टीयरिंग और गियर लीवर पर एसएचओ की उंगलियों के निशान का मिलान नोटो पर लगे केमिकल से करने के लिए फोरेंसिक साइंस विभाग ने सैंपल भी एकत्रित किए। नीरज के खिलाफ भ्रष्टाचार उन्मूलन अधिनियम, हत्या के प्रयास और एनडीपीएस एक्ट में मामला दर्ज है। इसी बीच, बीते शुक्रवार को हाईकोर्ट ने आरोपी को 31 जनवरी तक अंतरिम अग्रिम जमानत दी। अब विजिलेंस 31 जनवरी को हाईकोर्ट में स्टेटस रिपोर्ट फाइल करेगी। विजिलेंस आरोपी को रिमांड पर लेने का प्रयास कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed