फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Himachal Hamirpur Bus hits couple on bike, crushes both to death

HRTC बस ने बाइक को मारी टक्कर, पति-पत्नी की मौत, बेटा गंभीर

Fri, 28 Jul 2017 10:26 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नादौन (हमीरपुर)
ब्यूरो/अमर उजाला, नादौन (हमीरपुर) Updated Fri, 28 Jul 2017 10:26 AM IST
विज्ञापन
Himachal Hamirpur Bus hits couple on bike, crushes both to death

प्रदेश के जिला हमीरपुर के पुलिस थाना नादौन के अंतर्गत कलूर में बस और मोटरसाइकिल की टक्कर में दंपति की मौत हो गई। महिला ने सड़क हादसे में मौके पर दम तोड़ दिया है जबकि व्यक्ति ने अस्पताल ले जाते समय रास्ते में दम तोड़ दिया।

विज्ञापन


वहीं हादसे में दंपति का डेढ़ वर्षीय बेटा गंभीर घायल है। नादौन अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद बच्चे को टांडा मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है।

वीरवार सुबह करीब साढ़े 12 बजे एचआरटीसी धर्मशाला डिपो की बस धर्मशाला से शिमला वाया चंडीगढ़ रूट पर जा रही थी। जैसे ही बस कलूर के पास पहुंची, तीखे मोड़ पर सामने से आ रही बाइक बस से जा टकराई।

विज्ञापन

महिला की मौके पर हुई मौत

Himachal Hamirpur Bus hits couple on bike, crushes both to death

हादसे में महिला शिवानी पत्नी संजीव कुमार निवासी शांतला की मौके पर जबकि उसके पति संजीव कुमार (30) पुत्र निक्की चंद निवासी शांतला की अस्पताल ले जाते समय मौत हो गई। नादौन अस्पताल में चिकित्सकों ने संजीव को मृत घोषित कर दिया।


वहीं इनका डेढ़ साल का बेटा गंभीर घायल हो गया है। नादौन में प्राथमिक उपचार के बाद बच्चे को टांडा रेफर किया गया है। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दंपति के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए क्षेत्रीय अस्पताल भेज दिया। थाना प्रभारी सतीश कुमार का कहना है कि पुलिस ने मामला दर्जकर कार्रवाई शुरू कर दी है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed