फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   himachal govt yet not decided for settlement of HP Tribunal 95 employees

सरकार के गले की फांस बन गए ट्रिब्यूनल के 95 कर्मचारी

Thu, 22 Aug 2019 12:42 PM IST
अरविन्द ठाकुर विपिन काला, अमर उजाला, शिमला
विपिन काला, अमर उजाला, शिमला Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Thu, 22 Aug 2019 12:42 PM IST
विज्ञापन
himachal govt yet not decided for settlement of HP Tribunal 95 employees
फाइल फोटो

हिमाचल प्रदेश प्रशासनिक ट्रिब्यूनल के 95 कर्मचारियों की तैनाती सरकार के गले की फांस बन गई है। ट्रिब्यूनल बंद होने के बाद सरकार चाह रही थी कि इन कर्मचारियों को राज्य सचिवालय में तैनाती दी जाए। इस दिशा में सरकार कसरत कर ही रही थी, लेकिन सचिवालय कर्मचारिओं ने इसका विरोध कर दिया। अब सरकार के सामने संकट खड़ा हो गया है कि इन्हें समायोजित किया जाए? फिर सरकार इन 95 कर्मचारियों को प्रदेश हाईकोर्ट में भेजने पर विचार किया, लेकिन वहां से भी सकारात्मक जवाब नहीं मिला। 

विज्ञापन


इससे पहले भी जब ट्ब्यिूनल को बंद किया गया था तो उस समय कुछ कर्मचारियों को छोड़कर सभी कर्मियों को हाईकोर्ट में समायोजित किया गया था। लोकायुक्त और खादी में भी कुछ कर्मचारियों को भेजा गया था। आज स्थिति विपरीत बनी हुई है। मालूम हुआ है कि ट्रिब्यूनल के कर्मचारियों को सचिवालय में लेने की भनक जैसे ही सचिवालय कर्मचारी संघ के नेताओं को लगी तो सरकार का विरोध शुरू कर दिया गया। 
विज्ञापन


प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों में खोली गई नई अदालतों में भी इनके समायोजन पर विचार किया जा रहा था। यहां पेच फंसा कि जिलों में अगर इन्हें तैनाती दी जाती है तो वहां सचिवालय की तर्ज पर वेतन नहीं दिया जा सकेगा। ट्रिब्यूनल के कर्मचारियों को सचिवालय के आधार पर वेतन और भत्ते दिए जाते रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

क्या कहते हैं सचिवालय कर्मचारी नेता

प्रदेश सचिवालय सेवाएं कर्मचारी संघ के अध्यक्ष संजीव शर्मा कहते हैं कि ट्रिब्यूनल बंद होने के बाद 95 कर्मचारियों और अधिकारियों को सचिवालय में लाने की कोशिश की जा रही है। इन्हें सचिवालय में लाया जाता है तो इससे सचिवालय के कर्मचारियों के पदोन्नति के अवसर घट जाएंगे। सचिवालय के कर्मचारी आयोग से चयनित होकर आते और ट्रिब्यूनल के आयोग के माध्यम से नहीं लगे हैं। सरकार का विरोध इससे पहले में पहले भी किया था और अब भी विरोध करेंगे। 

ट्रिब्यूनल के ये कर्मचारी होने हैं समायोजित
प्रदेश प्रशासनिक ट्रिब्यूनल भंग होने के बाद लिपिक 18, वरिष्ठ सहायक 16, सुपरिंटेंडेंट 5, एसओ 7, चतुर्थ श्रेणी 25, चालक 5, लाइब्रेरियन 1, सहायक लाइब्रेरियन-, दफ्तरी1, रीडर 3, कोर्ट सचिव 1, सहायक रजिस्ट्रार 1, उप रजिस्ट्रार 1, जजमेंट राइटर 4, प्राइवेट सचिव 3 और वरिष्ठ स्केल स्टेनोग्राफर 1 प्रमुख हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed