फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Himachal govt will withdraw case against 19 politicians

19 राजनेताओं के खिलाफ दर्ज मामले वापस ले रही हिमाचल सरकार

Thu, 13 Dec 2018 05:00 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, तपोवन (धर्मशाला)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, तपोवन (धर्मशाला) Updated Thu, 13 Dec 2018 05:00 AM IST
विज्ञापन
Himachal govt will withdraw case against 19 politicians

जयराम सरकार 19 राजनेताओं के खिलाफ दर्ज विभिन्न तरह के मामलों को वापस लेगी। नेता प्रतिपक्ष मुकेश अग्निहोत्री ने दावा किया है कि जयराम सरकार ने 1 जनवरी 2018 से लेकर 15 नवंबर 2018 के बीच निर्णय लेकर इन राजनेताओं को लाभ पहुंचाने का प्रयास किया है।

विज्ञापन


जिन नेताओं के खिलाफ ये मामले दर्ज हैं उनमें विधानसभा अध्यक्ष डा राजीव बिंदल, वन मंत्री गोविंद ठाकुर और विधानसभा उपाध्यक्ष हंसराज प्रमुख हैं। इन नेताओं के खिलाफ दर्ज मामले वर्तमान में विभिन्न स्तर पर विचाराधीन चल रहे हैं।
विज्ञापन


लेकिन सरकार इन नेताओं पर दर्ज 25 मामलों को वापस लेगी। अग्निहोत्री का कहना है कि सरकार राजनीतिक मामलों के नाम पर आपराधिक मामलों में फंसे नेताओं को भी राहत पहुंचाने का प्रयास कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

विधानसभा के शेड्यूल से सवाल को हटाया

Himachal govt will withdraw case against 19 politicians

मुकेश ने कहा कि कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष व नादौन से विधायक सुखविंदर सिंह सुक्खू ने विधानसभा में प्रश्न लगाकर यह जानकारी मांगी थी। बुधवार को सरकार की ओर से इस पर जवाब भी आना था लेकिन जवाब आने से पहले ही विधानसभा के शेड्यूल से इस सवाल को ही हटा दिया गया।

उन्होंने कहा कि साफ है कि सरकार अपने गलत निर्णयों को छिपाने के लिए विधानसभा जैसी संवैधानिक संस्था का भी दुरुपयोग कर रही है। सरकार जिन नेताओं के खिलाफ दर्ज मामले वापस लेने की तैयारी में है उनमें विधानसभा अध्यक्ष डा. राजीव बिंदल का एक, विधानसभा उपाध्यक्ष हंसराज के दो, भाजपा

प्रवक्ता रणधीर शर्मा के दो, कृष्ण कुमार कौशल, सीएम के ओएसडी महेंद्र धर्माणी, बड़सर की शकुंतला देवी व बलदेव शर्मा, विधायक राकेश जम्वाल, सांसद राम स्वरूप शर्मा, विधायक विनोद कुमार, हीरा लाल, जिया लाल, पूर्व विधायक बीके

चौहान के दो, विधायक विक्रम जरयाल के दो, कुलदीप कुमार पठानिया का एक, वन मंत्री गोविंद ठाकुर के तीन, सुरेंद्र शौरी विधायक, राज कुमार डोगरा, विधायक बलबीर चौधरी के एक-एक मामले शामिल हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed