{"_id":"5b6063a94f1c1b27618b7ccd","slug":"himachal-govt-will-start-the-health-collaboration-scheme","type":"story","status":"publish","title_hn":"गांवों में अब शुरू होगी ये योजना, अस्पताल खोलने को मिलेगा उपदान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गांवों में अब शुरू होगी ये योजना, अस्पताल खोलने को मिलेगा उपदान
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पालमपुर(कांगड़ा)
Updated Tue, 31 Jul 2018 07:13 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रदेश के गांवों में अब स्वास्थ्य सुविधाएं मजबूत करने के लिए सरकार स्वास्थ्य सहभागिता योजना शुरू करेगी। इसके लिए सरकार चुने हुए ग्रामीण इलाकों में निजी अस्पताल खोलने पर कम ब्याज पर उपदान देगी।
विज्ञापन
इस योजना के तहत खुलने वाले अस्पतालों में ग्रामीणों को बेहतर और किफायती स्वास्थ्य सुविधा मिलेगी। सरकार ने इसके लिए वर्तमान वित वर्ष में 2302 करोड़ रुपये का प्रावधान किया है।
विज्ञापन
स्वास्थ्य मंत्री विपिन सिंह परमार ने बताया कि दूरदराज और ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों को अत्याधुनिक किफायती स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने के लिए स्वास्थ्य क्षेत्र को विशेष प्राथमिकता दी गई है। ग्रामीण क्षेत्रों में इसके लिए स्वास्थ्य सहभागिता योजना शुरू की जाएगी।
विज्ञापन
इसके तहत चुने हुए ग्रामीण क्षेत्रों में निजी अस्पताल स्थापित करने पर एक करोड़ के निवेश पर 25 प्रतिशत उपदान और तीन साल तक पांच प्रतिशत ब्याज उपदान दिया जाएगा।