फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Himachal govt will organize job fair in one district every month

हर महीने एक जिले में रोजगार मेला लगाएगी हिमाचल सरकार

Thu, 25 Jul 2019 05:24 PM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Thu, 25 Jul 2019 05:24 PM IST
विज्ञापन
Himachal govt will organize job fair in one district every month

प्रदेश के बेरोजगार युवाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए सरकार ने हर महीने एक जिले में रोजगार मेला लगाने का फैसला लिया है। फरवरी 2020 तक सूबे के दस हजार युवाओं को नौकरी दिलाने का लक्ष्य रखा है। गुरुवार को प्रदेश के उद्योग, श्रम एवं रोजगार मंत्री बिक्रम ठाकुर ने विभागीय कामकाज की समीक्षा बैठक में यह जानकारी दी। 

विज्ञापन


मंत्री ने कहा कि राज्य में गत वर्ष सात रोजगार मेले लगाए गए थे। इनमें 9600 युवाओं को निजी व सार्वजनिक क्षेत्रों में रोजगार उपलब्ध करवाया गया। इस वर्ष होने वाले रोजगार मेलों का कैलेंडर जारी कर दिया है। सिरमौर जिले में 28 जुलाई, चंबा में 27 अगस्त, हमीरपुर में 20 सितंबर, कांगड़ा में 11 अक्तूबर, सोलन में 18 नवंबर, बिलासपुर में 20 दिसंबर, शिमला व ऊना में 21 जनवरी 2020 और कुल्लू में 14 फरवरी को रोजगार मेले होंगे।
विज्ञापन


बिक्रम सिंह ने कहा कि सरकार युवाओं को उनकी योग्यता के अनुसार रोजगार के समुचित अवसर उपलब्ध करवाने को प्रतिबद्ध है। सरकार का प्रयास है कि सरकारी क्षेत्र के साथ निजी क्षेत्र में भी युवाओं को रोजगार के अवसर दिए जाएं। कौशल विकास भत्ता योजना में इस वर्ष 100 करोड़ के बजट का प्रावधान किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पिछले वर्ष 48,520 युवाओं का पंजीकरण कर उन्हें 56.78 करोड़ के वित्तीय लाभ दिए गए थे। योजना में उन सभी युवाओं का पंजीकरण किया जा रहा है, जिनकी मासिक आय 15 हजार रुपये से कम है। राज्य के सभी जिला रोजगार कार्यालयों को मॉडल कैरियर सेंटर में परिवर्तित किया जा रहा है।


उन्होंने कहा कि इसके तहत अभी तक शिमला में चार हजार युवाओं को कैरियर काउंसलिंग की सुविधा दी जा चुकी है। 300 युवाओं को रोजगार भी दिया गया है। एशियन डेवलपमेंट बैंक ने राज्य में चार मॉडल कैरियर सेंटर खोलने को 10.30 करोड़ स्वीकृत किए हैं। बैठक में प्रधान सचिव श्रम एवं रोजगार जेसी शर्मा, श्रम एवं रोजगार आयुक्त एसएस गुलेरिया सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed