फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   himachal govt will investigate scam in wool pinjai plant

इस घोटाले की जांच कराएगी सरकार, मंत्री ने विधानसभा में दी जानकारी

Fri, 23 Aug 2019 04:43 PM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Fri, 23 Aug 2019 04:43 PM IST
विज्ञापन
himachal govt will investigate scam in wool pinjai plant

सरकार चंबा जिले के लाहल स्थित ऊन पिंजाई संयंत्र के निर्माण में हुए कथित घपले की जांच कराएगी। शुक्रवार को प्रश्नकाल के दौरान उद्योग मंत्री ने भरमौर से विधायक जिया लाल के सवाल पर जांच कराने का एलान किया।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि क्षेत्र के लोगों के लिए यह संयंत्र बेहद अहम था, लेकिन इसके निर्माण में धन की बर्बादी हुई है। विभाग के अधिकारियों को इसकी जांच के आदेश दिए गए हैं। इस संयंत्र को शुरू कराने के लिए एडीएम को निर्देश दिए गए हैं। 

विज्ञापन


यह भी पढ़ें: विधायकों की संपत्ति का ब्योरा विधानसभा के पोर्टल पर सार्वजनिक किया जाए: सुक्खू

विज्ञापन
विज्ञापन


इससे पहले विधायक के मूल सवाल पर मंत्री ने बताया कि 2003 से 2007 के बीच इस संयंत्र के निर्माण के लिए 4.11 लाख खर्च किए गए, लेकिन केंद्र के लिए कोई नई मशीन नहीं खरीदी गई।


खादी बोर्ड के भरमौर स्थित केंद्र से 1999 में पुरानी मशीन को भी लाहल स्थित बाल आश्रम स्थानांतरित कर दिया गया। वर्तमान में इस केंद्र में एक भी कर्मचारी कार्यरत नहीं है। इसका प्रभार भी होली के ऊन पिंजाई संयंत्र के प्रभारी के पास है।

दिल्ली में मंदिर निर्माण को हरसंभव मदद करेगी सरकार

मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कहा कि दिल्ली में रविदास का मंदिर टूटा है। इसके निर्माण के लिए हिमाचल सरकार हरसंभव मदद करने का प्रयास करेगी। यह मामला धर्म और आस्था से जुड़ा है। इससे प्रदेश का एक वर्ग आहत है।

यह मंदिर तुगलगबाद में टूटा है। नेता प्रतिपक्ष मुकेश अग्निहोत्री ने विधानसभा में यह मामला उठाया। उन्होंने कहा कि मंदिर टूटने से हिमाचल के कई लोग दिल्ली गए हैं।

दिल्ली सरकार ने भी मंदिर निर्माण को लेकर जमीन संबंधित मदद करने की बात कही है। ऐसे में प्रदेश सरकार को भी इस मामले में हर संभव मदद करनी चाहिए।

इसके जवाब में मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कहा कि मामला मंदिर का है। मंदिर टूटने से लोगों की धार्मिक पीड़ा हम समझते हैं। ऐसे में लोगों का सम्मान करते हैं। सरकार को इस दिशा में जो भी करने को होगा, वह किया जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed