फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   himachal govt will increase Diet money of players

खिलाड़ियों की डाइट मनी बढ़ाई जाएगी : बिक्रम सिंह ठाकुर

Sat, 08 Sep 2018 04:56 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला Updated Sat, 08 Sep 2018 04:56 PM IST
विज्ञापन
himachal govt will increase Diet money of players

इंदिरा गांधी खेल परिसर ऊना में तीन दिवसीय सब जूनियर राष्ट्रीय जूडो प्रतियोगिता शुरू हुई। इसका शुभारंभ उद्योग, श्रम एवं रोजगार तथा तकनीकी शिक्षा मंत्री बिक्रम सिंह ठाकुर ने किया। प्रतियोगिता में 29 राज्यों और चार केंद्र शासित प्रदेशों की 33 टीमों के लगभग एक हजार खिलाड़ी भाग ले रहे हैं।

विज्ञापन


मंत्री ने कहा कि सरकार प्रदेश में खेलों को आगे ले जाने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में खेलों के मूलभूत सुधार के लिए सरकार खिलाड़ियों की डाइट मनी बढ़ाने पर विचार कर रही है।
विज्ञापन


विभिन्न खेल स्पर्धाओं में भाग लेने वाले खिलाड़ियों को आने-जाने की सुविधा उपलब्ध करवाने पर भी विचार किया जा रहा है। कहा कि कबड्डी में प्रदेश के खिलाड़ियों ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर देश का नाम रोशन किया है। प्रदेश जूडो संघ के प्रधान प्रताप सिंह वर्मा ने मुख्यातिथि का स्वागत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस दौरान प्रदेश जूडो संघ के प्रधान प्रताप सिंह वर्मा, रमेश चौहान, एसके पराशर, विजय राय, एमपी भराडिया, अनीता गौतम, बाबा अमरजोत सिंह बेदी, कुलदीप शर्मा, सुमित शर्मा आदि मौजूद रहे।

62 नए उद्योग लगाएंगे, युवाओं को मिलेगी नौकरी

himachal govt will increase Diet money of players

उद्योग मंत्री ने अनौपचारिक बातचीत में कहा कि प्रदेश में सिंगल विंडो के माध्यम से लगभग 62 नए उद्योग स्थापित करने का मार्ग प्रशस्त हुआ है। इससे हजारों करोड़ का निवेश होगा तथा बेरोजगार युवाओं को नए रोजगार के अवसर मिलेंगे।

प्रदेश में नए उद्योग विकसित किए जा रहे हैं। औद्योगिक क्षेत्रों में नए उद्योग स्थापित करने के लिए सरकार प्रयास कर रही है। नए उद्योगों को आकर्षित करने के लिए सरकार ठोस नीति से कार्य कर रही है। सरकार बीमार औद्योगिक इकाइयों को पुन: शुरू करने का प्रयास करेगी।

जिन उद्योगों ने महज सरकारी उपदान हासिल करने को उद्योग स्थापित किए हैं, ऐसी बीमार इकाइयों पर सरकार कोई मेहरबानी नहीं करेगी। जिला ऊना के दो उद्योगों में पिछले दिनों हुईं घटनाओं की रिपोर्ट मांगी गई है। जो लोग दोषी होंगे, उनके विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed