फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Himachal govt will hear problems, suggestions and objections on social media also

सोशल मीडिया पर समस्या बताओ, हिमाचल सरकार करेगी सुनवाई

Tue, 22 Jun 2021 02:40 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Tue, 22 Jun 2021 02:40 PM IST
सार

सोशल मीडिया जैसे फेसबुक, ट्वीटर, इंस्ट्राग्राम आदि का प्रयोग तेजी से बढ़ रहा है। प्रदेश सरकार ने भी इस बदलती व्यवस्था के साथ अपनी कार्यप्रणाली में और अधिक सुधार लाने के लिए सोशल मीडिया की मदद लेने का फैसला लिया है।

विज्ञापन
Himachal govt will hear problems, suggestions and objections on social media also
मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हिमाचल प्रदेश की जनता को अपनी समस्याओं, सुझावों और आपत्तियों को लेकर सरकारी कार्यालयों के चक्कर लगाने से पूरी तरह से निजात मिलने वाली है। जल्द ही जयराम सरकार सोशल मीडिया से समस्या बताने पर भी सुनवाई करेगी। आम जनता की शिकायतों के निवारण को प्रदेश सरकार ऑनलाइन मैकेनिजम स्थापित करने जा रही है। इसके अलावा सोशल मीडिया पर ट्रेंड होने वाले सही मामलों पर भी सरकार खुद संज्ञान लेगी। इस व्यवस्था को अमलीजामा पहनाने की कवायद शुरू हो गई है। निजी कंपनियों से ऑनलाइन मैकेनिजम तैयार करने के लिए आवेदन मांगे गए हैं। इलेक्ट्रानिक कॉरपोरेशन के माध्यम इसके टेंडर आमंत्रित किए गए हैं। सोशल मीडिया जैसे फेसबुक, ट्वीटर, इंस्ट्राग्राम आदि का प्रयोग तेजी से बढ़ रहा है।

विज्ञापन


प्रदेश सरकार ने भी इस बदलती व्यवस्था के साथ अपनी कार्यप्रणाली में और अधिक सुधार लाने के लिए सोशल मीडिया की मदद लेने का फैसला लिया है। शिकायतों की सुनवाई के लिए जल्द ही लोग सोशल मीडिया के माध्यम से अपनी बात सरकार तक पहुंचा सकेंगे। समस्या बताने के लिए लोगों को मुख्यमंत्री कार्यालय या संबंधित विभाग को अपनी पोस्ट से टैग करना होगा। टेंडर प्रक्रिया पूरी होने के बाद जिस भी कंपनी को इसका काम दिया जाएगा, उसके द्वारा सोशल मीडिया पर पोस्ट अपलोड होते ही उसके निवारण की प्रक्रिया शुरू की जाएगी। संबंधित विभाग के अधिकारियों को उससे अवगत करवाया जाएगा। इसके अलावा सोशल मीडिया पर वायरल होने वाले मामलों की भी पड़ताल की जाएगी। मामले सही पाए जाने पर संबंधित विभागों को उसकी जानकारी दी जाएगी। प्रदेशर सरकार की इस नई पहल से शिकायतों की सुनवाई एक क्लिक से हो सकेगी। लोगों को सरकारी कार्यालयों के चक्कर भी नहीं काटने पड़ेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed