फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   himachal govt will give 30 percent subsidy on Rooftop solar water heaters

लाखों लोगों को राहत: अब सिर्फ इतने रुपये में मिलेगा 100 लीटर का ईटीसी

Wed, 17 Jul 2019 01:17 PM IST
अरविन्द ठाकुर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Wed, 17 Jul 2019 01:17 PM IST
विज्ञापन
himachal govt will give 30 percent subsidy on Rooftop solar water heaters
सोलर वाटर हीटिंग सिस्टम - फोटो : अमर उजाला

घरों की छतों पर सोलर वाटर हीटिंग सिस्टम लगाने वाले हिमाचल के लाखों लोगों को जयराम सरकार ने बड़ी राहत दी है। सोलर वाटर हीटिंग सिस्टम लगाने पर 30 प्रतिशत की सब्सिडी मिलने से 100 लीटर के खाली ट्यूब संग्राहक (ईटीसी) सोलर वाटर सिस्टम की कीमत 10,290 रुपये पड़ेगी।

विज्ञापन


पहले इसकी कीमत 14,700 रुपये थी। 200 लीटर ईटीसी की कीमत 26,250 हजार रुपये थी। सब्सिडी मिलने के बाद इसकी कीमत 18,375 रुपये होगी। इसी तरह 100 लीटर के फ्लैट प्लेट कलेक्टर (एफपीसी) की कीमत अभी तक 20,050 रुपये थी। सब्सिडी के बाद इसकी कीमत 15,245 रुपये होगी।

विज्ञापन

200 लीटर की कीमत 40,845 थी जो घटकर 28,591 रुपये पहुंच गई है। सोलर वाटर हीटिंग सिस्टम लगाने के लिए हिम ऊर्जा ने कंपनियों के चयन के लिए टेंडर प्रक्रिया शुरू कर दी है। सिस्टम लगाने के लिए लोगों को राशन कार्ड, आधार कार्ड या बिजली बिल को साथ ले जाकर हिम ऊर्जा निदेशालय शिमला या जिला कार्यालय में आवेदन करना होगा।

प्रदेश सरकार सौर ऊर्जा के माध्यम से वर्ष 2019-20 तक दो लाख 40 हजार यूनिट बिजली बचाना चाहती है। ऐसे में बिजली की बचत करने के उद्देश्य से सरकार ने सोलर वाटर हीटिंग सिस्टम लगाने पर लोगों को सब्सिडी देने का फैसला लिया है।

केंद्र को भेजा है 50 फीसदी सब्सिडी का प्रस्ताव
जयराम सरकार ने केंद्र सरकार को सोलर वाटर हीटिंग सिस्टम लगाने के लिए 50 फीसदी सब्सिडी का प्रस्ताव भेजा हुआ है। प्रदेश सरकार के प्रस्ताव को अगर केंद्र से मंजूरी मिलती है तो सोलर वाटर हीटिंग सिस्टम लगाने का खर्च और कम हो जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed