फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   himachal govt will give 20 lakhs financial help to the family of martyrs tilak raj

शहीद तिलक राज के परिवार को 20 लाख देगी हिमाचल सरकार, सीएम ने सदन में की घोषणा

Sat, 16 Feb 2019 10:47 AM IST
अरविन्द ठाकुर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Sat, 16 Feb 2019 10:47 AM IST
विज्ञापन
himachal govt will give 20 lakhs financial help to the family of martyrs tilak raj

हिमाचल प्रदेश विधानसभा का बजट सत्र शुक्रवार को मात्र सवा घंटे ही चला। शहीदों को श्रद्धांजलि देने के बाद मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कांगड़ा के जवाली के शहीद तिलक राज के परिवार को 20 लाख रुपये देने का एलान किया।

विज्ञापन


पुलवामा आतंकी हमले में मारे गए सभी शहीदों की आत्मा की शांति के लिए दो मिनट का मौन रखा गया। करीब 12.15 बजे सदन सदन की कार्यवाही शनिवार तक के लिए स्थगित कर दी गई।

विज्ञापन

यह पाकिस्तान की साजिश

himachal govt will give 20 lakhs financial help to the family of martyrs tilak raj
शुक्रवार को सदन में शोक का माहौल रहा। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने 11 बजे सदन में शोक प्रस्ताव लाया और आतंकी हमले में शहीद हुए जवानों के प्रति दुख जताया। उन्होंने कहा कि सरकार दुख की इस घड़ी में शहीदों के परिजनों के साथ है।

इस घटना ने देश को हिलाकर रख दिया है। लोगों और देश के लिए जवान दिन-रात मेहनत करते हैं। यह उनके हौसले तोड़नी की साजिश है। यह पाकिस्तान की साजिश है।

देश में एक स्वर में पाकिस्तान के खिलाफ कठोर कार्रवाई होनी चाहिए। मुंह तोड़ जवाब देने की जरूरत है। अब बहुत हो लिया और बर्दाश्त नहीं होगा। जो हमला हुआ है, उसकी भर्त्सना करता हूं। 

पुलवामा आतंकी हमले में सुरक्षा में चूक हुई है। यह तांडव हो रहा है, जिन्हें कंधार छोड़कर आए थे, उन्होंने संसद में हमला कराया। सुरक्षा बलों के जवानों को मारने का वीडियो भी डाला गया है। हिमाचल के जवान भी शहीद हो रहे हैं। इस दिशा में सख्ती से निपटा जाना चाहिए। -मुकेश अग्निहोत्री, नेता प्रतिपक्ष 

व्यर्थ नहीं जाएगी जवानों की शहादत : नड्डा

himachal govt will give 20 lakhs financial help to the family of martyrs tilak raj

जम्मू-कश्मीर के पुलवामा में हुए आतंकी हमले में शहीद हुए सीआरपीएफ जवानों की शहादत को व्यर्थ नहीं जाने दिया जाएगा। यह बात शुक्रवार को कुल्लू के गांधीनगर में केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा ने कही। वे बिलासपुर जाने से पहले अपनी बुआ के घर उनका हालचाल जानने आए थे।

उन्होंने कहा कि पुलवामा में हुई घटना बहुत दुखदायी है। सारा देश शहीद परिवारों और शहीदों के साथ खड़ा है। इस हमले से देश में दुख है। आतंकवादी घटना के प्रति गहरा रोष है। नड्डा ने कहा कि देश के सभी लोग एक साथ खड़े हैं। आतंकियों को मुंहतोड़ जवाब दिया जाएगा।

विज्ञापन

आतंकी हमले से देश आहत : वीरभद्र 

himachal govt will give 20 lakhs financial help to the family of martyrs tilak raj

जम्मू-कश्मीर के पुलवामा में गुरुवार को सीआरपीएफ  जवानों पर हमले की कांग्रेस सेवादल ने निंदा की है। मुख्य संगठक अनुराग शर्मा ने कहा कि शोक की घड़ी में सांत्वना के शब्द पर्याप्त नहीं होते, फिर भी शहीद परिवार के पीछे न केवल कांग्रेस सेवादल बल्कि पूरा देश खड़ा है।

जम्मू-कश्मीर में आए दिन जवान शहीद हो रहे हैं। यह चिंता का विषय है। अब वक्त आ गया है कि ऐसे हमलों का करारा जवाब दिया जाए। उरी, पठानकोट, पुलवामा हमले दर्शाते हैं कि मोदी सरकार राष्ट्रीय सुरक्षा के प्रति कितनी गंभीर है। 

 पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने कहा कि पुलवामा में सीआरपीएफ जवानों पर आतंकी हमले से देश आहत है। इसका मतलब है कि अभी तक हमारी सीमा सुरक्षित नहीं है। यह घटना दुख की बात है। देश के जवानों पर गर्व है जो खतरों में रहकर देश की सेवा कर रहे हैं। 

सिंघा ने किया शहीद परिवार की मदद का एलान

himachal govt will give 20 lakhs financial help to the family of martyrs tilak raj

माकपा विधायक राके श सिंघा ने कहा कि यह दुखद घटना है। हमारी कमजोरी की फायदा उठाया गया है। शहीदों के परिवारों के साथ इस दुख की घड़ी में सभी को साथ खड़े होकर ताकत देनी चाहिए। उन्होंने कहा कि मैं भी अपनी ऐच्छिक निधि से  शहीद के परिजनों को धनराशि देने की घोषणा करता हूं। इस धनराशि को सार्वजनिक नहीं किया जाए।

पुलवामा हमला कायरतापूर्ण कृत्य : धूमल
हमीरपुर। पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल ने कहा कि पुलवामा आतंकी हमला कायरता पूर्ण कृत्य है। पूर्व मुख्यमंत्री ने इस हमले की कड़ी निंदा की है। धूमल ने कहा कि शोक की इस घड़ी में पूरा देश शहीदों के परिवारों के साथ खड़ा है। उन्होंने आतंकी हमले में शहीद हुए प्रदेश के वीर सैनिकों के परिवारों के प्रति भी गहरी संवेदनाएं प्रकट की हैं। उन्होंने हमले में घायल सैनिकों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की है। 

आतंकवाद से अधिक सख्ती से निपटने की जरूरत : बिंदल

himachal govt will give 20 lakhs financial help to the family of martyrs tilak raj

विधानसभा अध्यक्ष डा. राजीव बिंदल ने शहीद जवानों को श्रद्धांजलि देते हुए कहा कि इस शोक प्रस्ताव में स्वयं को शामिल करता हूं।  1965 और 1971 के युद्ध में पाकिस्तान के टुकड़े हुए हैं। चालीस साल में देश के कुल 70 हजार जवान शहीद हुए हैं।

उन्होंने कहा कि कश्मीर में आतंकवाद से अधिक सख्ती से निपटने की जरूरत है। देश का नेतृत्व सजग है और  सेना सुरक्षित है। पूरा देश व्यथित और क्रोधित है। विधानसभा परिसर शोकग्रस्त है। इन शहीदों की आत्मा की शांति की प्रार्थना करते हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed